शक्ति जिले में अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु 21 मई को जारी हुई प्रत्याशियों की सूची. 26 मई को होगा मतदान।अनेकों पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के सदस्यों के मार्गदर्शन में होगा चुनाव



शक्ति जिले में अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु 21 मई को जारी हुई प्रत्याशियों की सूची. 26 मई को होगा मतदान।अनेकों पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के सदस्यों के मार्गदर्शन में होगा चुनाव
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के सदस्यों के मार्गदर्शन में जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के चुनाव आगामी 26 मई को विधिवत संपन्न होंगे। इसके लिए 21 मई को नामांकन पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। तथा कुछ पदों के लिए प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जिला अधिवक्ता संघ शक्ति गनी मोहम्मद. सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल एवं अर्जुन कुमार राठौर के मार्गदर्शन में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। 21 मई को जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची में नामांकन वापसी पश्चात अध्यक्ष 01 पद हेतु श्री चितरंजय पटेl।श्री दिगम्बर प्रसाद चौबे।श्री सत्यवान खर्रा।श्री श्यामलाल साहू है।उपाध्यक्ष सामान्य 01 पद हेतु श्री अश्वनी राठौर।श्री प्यारेलाल पटेल।श्री विजय कुमार मौर्य।उपाध्यक्ष महिला 01 पद हेतु सुश्री अन्नपूर्णा राठौर(निर्विरोध)।सचिव सामान्य 01 पद हेतु श्री दिनेश कुमार राठौर। श्री नरेन्द्र प्रसाद पटेल।श्री सत्येन्द्रनाथ सोनी। श्री सुरित चन्द्रासांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव 01 पद हेतु श्री अरविन्द कुमार भारद्वाज। श्री खगेश्वर प्रसाद चौबे कोषाध्यक्ष महिला आरक्षित 01 पद हेतु कुमारी अंजना कंवर
(निर्विरोध) ग्रंथपाल 01 पद हेतुश्री दिनेश कुमार जायसवाल
(निर्विरोध).सह सचिव 01 पद हेतु श्री चन्द्रकुमार भारद्वाज।श्री फलीत राम लहरे।श्री साखीगोपाल दुबे।कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) 03 पद हेतु मोहम्मद अलीम खान।श्री राहुल स्वर्णकार।श्री संतोष कुमार यादव।श्री विरेन्द्र कुमार उपाध्याय। कार्यकारिणी सदस्य महिला तीन पद हेतु श्रीमती शिल्पा गर्ग(निर्विरोध) घोषित हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिलाअधिवक्ता संघ शक्ति गनी मोहम्मद एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 26 मई 2026 दिन मंगलवार को सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 तक अधिवक्ता कक्ष के नीचे बिल्डिंग में मतदान प्रारंभ होगा एवं शाम 4:00 से मतगणना प्रारंभ होगी तथा मतगणना पश्चात परिणामो की घोषणा की जाएगी






