सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े.स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए शहरवासी

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े.स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए शहरवासी kshititech
शक्ति शहर में आयोजित नगर पालिका का जन्म समाधान शिविर
सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े.स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए शहरवासी kshititech
शिविर को संबोधित करती सांसद कमलेश जांगड़े
सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े.स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए शहरवासी kshititech
शिविर को संबोधित करते कलेक्टर अमृत विकास टोपनो

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े.स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए शहरवासी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद सक्ती के सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। नगरवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे से 29 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। तथा शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा नगरवासियों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्री श्यामसुंदर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग की शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ सभी विभाग कार्य करें और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान करें। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि जिन लोगों को आवास की आवश्यकता है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए तथा खाद्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का भी प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने की अपील की। शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने बिजली, स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं के तहत भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रह्लाद पांडेय, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, आम नागरिक आदि उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading