जिला मुख्यालय शक्ति में अवैध खनिज उत्खनन.अवैध ईंट निर्माण के 07 मामले दर्ज. खनिज विभाग की ताड़-बतोड़ कार्रवाई. जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

जिला मुख्यालय शक्ति में अवैध खनिज उत्खनन.अवैध ईंट निर्माण के 07 मामले दर्ज. खनिज विभाग की ताड़-बतोड़ कार्रवाई. जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनि अधिकारी श्री के. के. बजारे एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 07 मई 2026 को ग्राम मोहंदीखुर्द में रेत के 02 अवैध भण्डारण के प्रकरण, ईंट के अवैध रूप से निर्माण के 01 प्रकरण एवं दिनांक 08 मई 2026 को सक्ती, मसनीयाकला एवं मोहंदीखुर्द में रेत के अवैध परिवहन के 04 प्रकरण दर्ज किए गए। इस प्रकार कुल 07 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 04 नग वाहनों को जप्त कर संबंधित रक्षित निरीक्षक कार्यालय सक्ती एवं थाना सक्ती में सुरक्षार्थ रखा गया है।उक्त अवैध रेत भण्डारण के संबंध में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले द्वारा सतत कार्यवाही जारी है।

प्रातिक्रिया दे