शक्ति जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा एयरपोर्ट घूमने का अवसर. 17 मई को होगा भ्रमण कार्यक्रम. 13 में को होगी चयन के लिए परीक्षा. जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति ने दी जानकारी. कॉकपिट पर भी बैठ सकेंगे विद्यार्थी

शक्ति जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा एयरपोर्ट घूमने का अवसर. 17 मई को होगा भ्रमण कार्यक्रम. 13 में को होगी चयन के लिए परीक्षा. जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति ने दी जानकारी. कॉकपिट पर भी बैठ सकेंगे विद्यार्थी kshititech

शक्ति जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा एयरपोर्ट घूमने का अवसर. 17 मई को होगा भ्रमण कार्यक्रम. 13 में को होगी चयन के लिए परीक्षा. जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला प्रशासन, सक्ती द्वारा शक्ति जिले के होनहार छात्रों के लिए एक विशेष एयरपोर्ट भ्रमण कार्यक्रम की घोषणा की गई है. उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने बताया की शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में चयनित छात्रों को फाइटर पायलट और सिविलियन एयरक्राफ्ट को करीब से देखने। कॉकपिट में बैठने का शानदार अवसर मिलेगा। तथा यह भ्रमण कार्यक्रम आगामी 17 मई (रविवार) को होगा। जिसके लिए शक्ति जिले के विद्यार्थियों की पात्रता: कक्षा 9 से 12 तक रखी गई है।एवं इन कक्षाओं में अध्यनरत विद्यार्थी इस विशेष ब्राह्मण कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे

*जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम में जाने के लिए विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया होगी।जो कि 1 घंटे की बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड पर आधारित होगा।एवं यह परीक्षा 13 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई है एवंइस परीक्षा का मोड ऑनलाइन होगा साथ ही ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए इंटरनेट वाला मोबाइल ज़रूर ले कर आये। तथा आवेदन कैसे करें-इच्छुक छात्रों को बस नीचे दिया गया पंजीकरण फॉर्म भरना होगा और अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनना होगा (जिले में कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं)।यह पूर्णतः मुफ्त है। इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं है। पंजीकरण फॉर्म का लिंक https://forms.gle/LpLuneAWALY37XKP7 है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शक्ति जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि अपने भविष्य के कर्णधारों को उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहित करें! कृपया इस संदेश को अपने क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों के साथ अधिक से अधिक साझा करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading