कलेक्टर के स्थानांतरण होने पर आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में हुआ विदाई समारोह का आयोजन. शांति सेवा समिति के संस्थापक महेंद्र अग्रवाल ने कहा- जिले को सवारने में कलेक्टर साहब का रहा अहम योगदान

कलेक्टर के स्थानांतरण होने पर आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में हुआ विदाई समारोह का आयोजन. शांति सेवा समिति के संस्थापक महेंद्र अग्रवाल ने कहा- जिले को सवारने में कलेक्टर साहब का रहा अहम योगदान kshititech
कलेक्टर साहब के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का कार्यक्रम

कलेक्टर के स्थानांतरण होने पर आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में हुआ विदाई समारोह का आयोजन. शांति सेवा समिति के संस्थापक महेंद्र अग्रवाल ने कहा- जिले को सवारने में कलेक्टर साहब का रहा अहम योगदान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवगठित जिले सारंगढ़- बिलाईगढ़ के जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर संजय कन्नौज के विगत दिनों स्थानांतरण पर सारंगढ़ के आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर जहां काफी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जन। गणमान्य नागरिक ।विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। तो वहीं इस अवसर पर श्री शांति सेवा समिति सारंगढ़ के संस्थापक महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर साहब ने जिले को सजाने में अपना अहम योगदान दिया तथा आज उनके स्थानांतरण होने से हम सभी दुखी हैं। किंतु शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया होती है। तथा ऐसे जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की सजग़ता से जहां जिले का विकास तेजी से हुआ तो वही आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी कलेक्टर साहब लगातार काम करते थे

विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी रहे मौजूद

₹इस अवसर पर प्रमुख रूप से डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा. समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विनय तिवारी। रामनिवास तिवारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर केजरीवाल।नत्थूलाल केडिया। विनोद केशरवानी। घनश्याम बंसल। प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान समाज सेवी महेंद्र अग्रवाल एवं नंदकिशोर केजरीवाल ने कलेक्टर साहब का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से स्वागत करते हुए उनके उन्नतशील कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी

पशु पक्षियों के लिए विशेष पात्र का भी हुआ लोकार्पण

साथ ही इस अवसर पर पर जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स सारंगढ़ जिला इकाई द्वारा पशु पक्षियों के लिए गर्मी में बनाए गए घनश्याम बंसल के विशेष प्रयासों से पात्र को भी कलेक्टर साहब को भेंट किया गया तथा इस कार्यक्रम का भी लोकार्पण किया गया एवं चेंबर के पदाधिकारियो ने बताया कि पशु पक्षियों के लिए इस विशेष पात्र का वितरण जिले में किया जाएगा जिसे पशु पक्षियों को दानाय चारा एवं पानी मिल सके

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading