कलेक्टर तोपनो के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में 30 अप्रैल को सक्ती जिले की कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित: मेधावी छात्रों ने लहराया सफलता का परचम. डीईओ डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी सभी बच्चों को शुभकामनाएं



कलेक्टर तोपनो के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में 30 अप्रैल को सक्ती जिले की कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित: मेधावी छात्रों ने लहराया सफलता का परचम. डीईओ डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी सभी बच्चों को शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, जिला सक्ती में सत्र 2025-26 की कक्षा पांचवी एवं आठवीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की।कक्षा पांचवी: इस सत्र में कुल 12,407 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 11,936 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 11,794 छात्र सफल रहे, जिससे कक्षा पांचवी का परीक्षा परिणाम 95.05% रहा।कक्षा आठवीं: कुल 11,534 पंजीकृत छात्रों में से 10,878 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 10,230 छात्र सफल रहे। कक्षा आठवीं में जिले का परीक्षा परिणाम 88.69% रहा।अस्थाई प्रावीण्य सूची मेंजिले के मेधावी छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है।कक्षा पांचवी: धनुष प्रथम चौहान, सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रपुर (विकासखंड डभरा) ने 98.95% अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा आठवीं: इशांत चंद्रा, प्रदीक्षा पब्लिक स्कूल छोटे सीपत (विकासखंड मालखरौदा) ने 98.58% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर आगे बढ़ने और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल (जिला सांख्यिकी अन्वेषक अधिकारी), अमर सिंह राज (जिला क्रीड़ा अधिकारी), सुरेश कुमार जायसवाल (जिला नोडल), श्रीमती कमलादपी गवेल (सहायक नोडल) सहित परीक्षा विभाग टीम से रेवती रमण साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, जयंती खमारी, महेंद्र कुमार चंद्रा, चंचला चंद्रा, पूनम चौहान, एल.डी. महंत, रोशन पटेल, अनीता अग्रवाल एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।






