मंत्रालय में आईसीडीएस शाखा का भी प्रभार मिला महिला बाल विकास अधिकारी समीर सौरभ को. शासन ने जारी किया आदेश. गरियाबंद जिले में जिला परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं समीर जी

मंत्रालय में आईसीडीएस शाखा का भी प्रभार मिला महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी समीर सौरभ को. शासन ने जारी किया आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग जिला- गरियाबंद छत्तीसगढ़ में सदस्य जिला परियोजना अधिकारी समीर सौरभ को शासन ने नया आदेश जारी करते हुए आईसीडीएस के भी अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी है। तथा संचालनालय
महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ इंद्रावती भवन, ब्लाक-1, द्वितीय तल, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक/298/472/स्था-03/मबावि/2026-27 अटल नगर, दिनांक 21/04/2026 के अनुसार
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद में पदस्थ श्री समीर सौरभ जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यों के सुचारू सम्पादन की व्यवस्था अंतर्गत संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आईसीडीएस शाखा में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं समीर सौरभ

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ जिला परियोजना अधिकारी समीर सौरभ एक कर्तव्यनिष्ठ। सजग अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।वे प्रदेश के कई जिलों एवं विकासखंडों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं। तथा छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन की दिशा में वे सक्रिय रूप से कार्य करते हैं तथा उनकी सजग़ता के चलते जिला स्तर पर भी शासकीय कार्यक्रमों में अनेकों बार जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनकी पीठ थपथपाई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading