महंत की रेल यात्रियों के लिए पहल– शक्ति रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल, महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र एवं कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर कहा रेल यात्री सुविधाओं के लिए करें आप भी सहयोग, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी

महंत की रेल यात्रियों के लिए पहल-- शक्ति रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल, महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र एवं कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर कहा रेल यात्री सुविधाओं के लिए करें आप भी सहयोग, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत
महंत की रेल यात्रियों के लिए पहल-- शक्ति रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल, महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र एवं कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर कहा रेल यात्री सुविधाओं के लिए करें आप भी सहयोग, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी kshititech
शक्ति रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष महंत ने लिखा रेलवे जीएम को पत्र
महंत की रेल यात्रियों के लिए पहल-- शक्ति रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल, महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र एवं कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर कहा रेल यात्री सुविधाओं के लिए करें आप भी सहयोग, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी kshititech
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी रेलवे महाप्रबंधक को लिखे गए पत्र की जानकारी

शक्ति रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल, महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र एवं कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर कहा रेल यात्री सुविधाओं के लिए करें आप भी सहयोग, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति रेलवे स्टेशन में दशकों से रेल यात्री सुविधाओं को लेकर परेशान क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने एक सकारात्मक पहल करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के रेलवे महाप्रबंधक को 17 मई 2023 को पत्र लिखा है, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखे पत्र के साथ ही शक्ति जिले की कलेक्टर आईएएस श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को भी उपरोक्त पत्र की कॉपी संलग्न कर प्रेषित करते हुए कहा है कि शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल यात्री सुविधाओं के लिए आप भी रेलवे से संपर्क बनाकर इसके क्रियान्वयन में सहयोग करें

तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि 17 मई 2023 को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है, जिसमें शक्ति रेलवे स्टेशन में निजामुद्दीन- रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिए जाने,शक्ति रेलवे स्टेशन में हावड़ा- अहमदाबाद- हावड़ा व्हाया-बिलासपुर का स्टॉपेज दिए जाने,शक्ति रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म में ग्रीष्म ऋतु तथा बारहों महीने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने एवं ठंडे पानी के खराब पड़े वाटर कूलर को तत्काल सुधरवाने, शक्ति रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट बुकिंग कार्यालय का वर्तमान में चला आ रहा समय सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 एवं 2:00 से 4:00 बजे को बदलकर पूर्व में चली आ रही रात्रि 10:00 बजे तक आरक्षित टिकटों की बुकिंग की व्यवस्था को प्रारंभ करने की मांग की है

विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष महंत ने अपने पत्र में शक्ति रेलवे स्टेशन में दोनों प्लेटफार्म में आवश्यकता अनुरूप यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां एवं अतिरिक्त से शैड बनवाने की भी बात कही है, साथ ही शक्ति शहर के विद्युत सब स्टेशन नाका चौक से सिंगनसरा रोड तक अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण के लिए भी पत्र लिखा है

विधायक प्रतिनिधि गेवाडीन ने बताया कि शक्ति रेलवे स्टेशन की में वर्तमान में यात्री प्रतिक्षालय खुला नहीं रहता जिसे देखते हुए शक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों पूर्व से निर्माणाधीन रेल यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कर उसे आम जनता की सेवा में प्रारंभ करने की भी बात कही गई है, उल्लेखित हो की शक्ति रेलवे स्टेशन समस्याओं से ग्रस्त है, तथा इन सभी समस्याओं को दूर करने विधानसभा अध्यक्ष महंत ने क्षेत्र के रेल यात्रियों की जन भावनाओं को देखते हुए रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखा है तथा विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष महंत ने रेलवे महाप्रबंधक से इस संबंध में चर्चा भी की है एवं हो सकता है आने वाले दिनों में रेलवे प्रशासन की एक टीम अतिशीघ्र उपरोक्त समस्याओं के निराकरण की दिशा में शक्ति पहुंचे वही विधानसभा अध्यक्ष महंत द्वारा की गई इस पहल का क्षेत्रवासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे विधायक द्वारा कम से कम इस संबंध में पत्र लिखकर प्रयास तो किया गया किंतु इससे पूर्व तो जनप्रतिनिधियों द्वारा इस दिशा में कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा था

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading