संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की चिकित्सा उपकरण सेवा समिति ने रचा इतिहास- दानदाताओं से प्राप्त मेडिकल उपकरणों से पूरे प्रदेश में दे रही बेहतर सेवाएं. अगले सप्ताह प्रारंभ हो जाएगी महासभा की अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा, महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने अक्षय तृतीया पर 4.75,.000 की राशि का वेंटीलेटर किया दान. करीब 41 लाख रुपए की प्राप्त दान राशि से खरीदे जा चुके हैं 26 लाख रुपए के मेडिकल उपकरण




संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की चिकित्सा उपकरण सेवा समिति ने रचा इतिहास- दानदाताओं से प्राप्त मेडिकल उपकरणों से पूरे प्रदेश में दे रही बेहतर सेवाएं. अगले सप्ताह प्रारंभ हो जाएगी महासभा की अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा, महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने अक्षय तृतीया पर 4.75,.000 की राशि का वेंटीलेटर किया दान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा स्थापित चिकित्सा उपकरण सेवा समिति ने मेडिकल क्षेत्र में एक इतिहास रस दिया है. पूरे भारत देश में देखा जाए तो किसी भी सामाजिक संगठन द्वारा इतने व्यापक रूप से मेडिकल से संबंधित उपकरणों की सेवाएं नहीं दी जा रही है। किंतु संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर ने साल 2020 में कोरोना के संक्रमण काल में लोगों को मेडिकल उपकरण की समय पर अनुपलब्धता को देखते हुए इस सेवा को सेवाभावी दानदाताओं के सहयोग से प्रारंभ किया था। तथा इसके लिए एक चिकित्सा सेवा उपकरण सेवा समिति की स्थापना भी की थी। जिसके जिम्मेदारी बिलासपुर के समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल को दी गई तथा ओमप्रकाश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में एवं महासभा के पदाधिकारियो के सहयोग से जहां लगातार इस समिति पर दानदाताओं ने विश्वास व्यक्त करते हुए मुक्त हस्त से समय-समय पर अपना सहयोग प्रदान किया
दानदाताओं से प्राप्त राशि एवं वर्तमान में सभा के पास बचत राशि
तो वहीं आज इस समिति को 31 मार्च 2026 की स्थिति में 28.86.861 रुपए दानदाताओं से मेडिकल उपकरण के लिए प्राप्त हुए हैं। एवं 12.03.925 मेडिकल उपकरणों के संचालन सेवा शुल्क से प्राप्त हुआ तथा 31 मार्च 2026 की स्थिति में महासभा की इस चिकित्सा उपकरण सेवा समिति के पास कुल राशि 40.90 786 रुपए की रकम प्राप्त हुई. जिसमें से 25.29.735 रुपए के मेडिकल उपकरण संचालन हेतु खरीदे गए एवं 31 मार्च की स्थिति में महासभा की समिति के पास कुल बचत राशि 15.61 051 रुपए है जो की 27 1 2020 से इसकी स्थापना की गई थी। एवं समिति के संस्थापक सदस्य एवं प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल बिलासपुर ने 31 मार्च 2026 तक संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा स्थापित इस चिकित्सा उपकरण सेवा समिति के आय व्यय की संपूर्ण जानकारी सार्वजनिक करते हुए दानदाताओं एवं समाज बंधुओ तक प्रस्तुत की है
पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल निधि 19 अप्रैल को नई वेंटिलेटर मशीन
ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया है कि 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन मौके पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल बिलासपुर द्वारा 4.75.000 रुपए का नया वेंटीलेटर इस समिति को दिया गया है। तथा आने वाले समय में इस वेंटीलेटर का उपयोग जनकल्याण की दिशा में किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में भी एक वेंटीलेटर की सेवा समिति द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सालय में प्रारंभ की गई है। जहां चिकित्सालय में कोई भी व्यक्ति न्यूनतम सेवा शुल्क पर इस वेंटीलेटर की सेवाएं ले सकता है
अगले सप्ताह तक संचालित होगी महासभा की नई एंबुलेंस सेवा
श्री अग्रवाल ने बताया कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा शिवरीनारायण की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नई अत्याधुनिक सुविधाओं वाली एंबुलेंस वाहन का संचालन आने वाले सप्ताह में प्रारंभ हो जाने की संभावना है। इसके लिए ₹5.00.000 रुपए की एडवांस राशि संबंधित मोटर कंपनी को प्रेषित की जा चुकी है। एवं नई एंबुलेंस लगभग 15 लाख रुपए की लागत से आने वाली है। एवं शीघ्र ही एंबुलेंस संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर को प्राप्त होगी
समिति द्वारा भेजे गए मेडिकल उपकरणों से बिलासपुर संभाग में संबद्ध सभाओं द्वारा भी किया जा रहा मेडिकल उपकरण का संचालन
श्री अग्रवाल ने बताया कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अंतर्गत संबंध सभाओं में भी इन मेडिकल उपकरण को सर्व वर्ग के लोगों के उपयोग के लिए भेजा गया है। तथा अनेकों सभाओं में आज भी यह सेवाएं संचालित है. तथा सभाओं द्वारा प्रतिवर्ष नियमित रूप से इन मेडिकल उपकरण के संचालन से आने वाले सेवा शुल्क को महासभा को भी प्रेषित किया जा रहा है
महासभा ने किया पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सहित सभी दानदाताओं का आभार
संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर में साल 2020 से स्थापित चिकित्सा उपकरण सेवा समिति में उपकरण संचालन हेतु दान करने वाले सभी सेवाभावी दानदाताओं का एवं महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही कहा है कि आप सभी के इस विश्वास और सहयोग से ही आज इतनी बड़ी मेडिकल उपकरण सेवा संचालित हो रही है। संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल द्वारा संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के चिकित्सा उपकरण समिति में एक ब्रांड न्यू, पोर्टेबल, आधुनिक ,बेस्ट क्वालिटी, 8 किलो वजन की, वेंटिलेटर (कीमत 4.75 लाख) जिसे आप सभी जीवन रक्षक आवश्यक टूल्स कहते हैं।यह मशीन राजकुमार अग्रवाल, हनुमान राइस मिल, तोरवा, बिलासपुर तुषार अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से दी गई है।अक्षय तृतीया के पावन दिवस संभागीय अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का जन्म दिवस था तथा उनकी बहु रानी श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल,जॉकी अमेरिका से आई है।उनकी शादी की सालगिरह) थी.श्री राजकुमार जी अग्रवाल सपत्नी, बहुरानी ,श्री अजीत सिंह, श्री संजय जी, मैं राजेंद्र अग्रवाल राजू ,श्री ओम प्रकाश जी अग्रवाल, श्री राधा कृष्ण अग्रवाल, श्री हीरालाल अग्रवाल ,भाई अरविंद गर्ग, उमंग जी, इत्यादि की उपस्थिति में ,यह कार्यक्रम संपन्न हुआ



