करो योग रहो निरोग-शक्ति में सात दिवसीय योगशाला का हुआ आयोजन .संस्कार भवन में शांतिकुंज हरिद्वार एवं प्रांतीय प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल को संपन्न हुआ शिविर. भगत राम साहू एवं जशपुर से पहुंचे योगाचार्य उपाध्याय जी ने बताएं योग के फायदे

करो योग रहो निरोग-शक्ति में सात दिवसीय योगशाला का हुआ आयोजन .संस्कार भवन में शांतिकुंज हरिद्वार एवं प्रांतीय प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल को संपन्न हुआ शिविर. भगत राम साहू एवं जशपुर से पहुंचे योगाचार्य उपाध्याय जी ने बताएं योग के फायदे kshititech
शक्ति में आयोजित योगशाला कार्यक्रम
करो योग रहो निरोग-शक्ति में सात दिवसीय योगशाला का हुआ आयोजन .संस्कार भवन में शांतिकुंज हरिद्वार एवं प्रांतीय प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल को संपन्न हुआ शिविर. भगत राम साहू एवं जशपुर से पहुंचे योगाचार्य उपाध्याय जी ने बताएं योग के फायदे kshititech
शक्ति में आयोजित योगशाला कार्यक्रम

शक्ति में सात दिवसीय योगशाला का हुआ आयोजन .संस्कार भवन में शांतिकुंज हरिद्वार एवं प्रांतीय प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं प्रांतीय व प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में सक्ती जिला अंतर्गत सात दिवसीय योगशाला का आयोजन स्टेशन रोड संस्कार भवन में किया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को योग शिक्षा के बारे में वृहद रूप से जानकारी दी गई साथ ही साथ वार्ड वासियों ने भी इस योग शिविर का लाभ उठाया योग शिविर में बच्चों को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने हेतु योग शिक्षा की जानकारी दी गई एवं योगासन के महत्व को समझाते हुए विभिन्न प्रकार के योग कराए गए. इस योग शिविर का आयोजन दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक किया गया था उक्त दिवस में वार्ड वासियों के साथ-साथ बच्चों एवं उनके परिवार वालों ने भी योग का लाभ उठाया एवं योग के महत्व को समझा बच्चों को पीटी एवं वीडियो के माध्यम से योग करना सिखाया गया। योग कार्यशाला में प्रत्येक दिन योग शिव विद्यार्थियों की संख्या लगभग 20 से 30 की रही। योग शिविर के अंतिम दिन समापन सत्र में गायत्री परिवार शक्ति के जिला प्रमुख भगत राम साहू एवं योगाचार्य श्री उपाध्याय सर जी, जशपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. समापन सत्र में बच्चों एवं वार्ड वासियों के द्वारा उनकी शिविर में योग की अभिव्यक्ति भी ली गई जिसमें उन्होंने बताया कि योग करने से हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में किस प्रकार प्रभाव पड़ा. कार्यक्रम का संचालन एवं योग शिक्षक के रूप में श्रीमती नेहाशक्ति राज गुप्ता, श्रीमती झरना साहू एवं उनकी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू नाथ, दशमत राठौर,विद्या साहू, विनय साहू, दीपमाला राठौर, राकेश राठौर , प्रीति डेंसिल का विशेष योगदान रहा,आगामी समय में भी ऐसे ही आयोजनों को बढ़ावा देने हेतु वार्ड वासियों एवं बच्चों के द्वारा अनुरोध किया गया.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading