शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सोनवानी ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र बाराद्वार एवं पलाड़ी खुर्द का निरीक्षण. स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर मौजूदा कर्मचारियों को दिए निर्देश. मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा सुविधाये दुरुस्त रखने एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए निर्देश





शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सोनवानी ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र बाराद्वार एवं पलाड़ी खुर्द का निरीक्षण. स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर मौजूदा कर्मचारियों को दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। तो वही शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासखंड शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने विकास खंड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पलाड़ी खुर्द एवं बाराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लेकर को जहां स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।तो वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता। साफ-सफाई एवं निशुल्क दवाइयो के वितरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी भी मौजूद रही तथा डॉ अर्जुन सोनवानी ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले ग्रामीण लोगों एवं नागरिकों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिले तथा शासन द्वारा जो जो स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता के लिए दी जा रही है। उनकी उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित हो एवं स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही आने वाले लोगों की बैठक व्यवस्था एवं पर्याप्त रोशनी तथा उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारियां प्राप्त हो सके इस दिशा में सभी जिम्मेदारियो के साथ कार्य करें एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार समय-समय पर निरीक्षण के माध्यम से जन कल्याण की दिशा में कार्य किया जाएगा वहीं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी के दौरे से जहां शक्ति विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित अस्पतालों में भी जहां व्यवस्थाओं में काफी बदलाव आया है। तो वहीं मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी-अपने कर्तव्यों के प्रति कहीं ना कहीं और अधिक गंभीर नजर आने लगे हैं




