महिला समिति का रचनात्मक कार्य-शक्ति के आंगनबाड़ी केंद्र में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने बच्चों को किया शैक्षणिक सामग्री एवं नाश्ते का वितरण. केंद्र में प्रेरणादायक कार्यक्रमों का भी किया आयोजन

महिला समिति का रचनात्मक कार्य-शक्ति के आंगनबाड़ी केंद्र में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने बच्चों को किया शैक्षणिक सामग्री एवं नाश्ते का वितरण. केंद्र में प्रेरणादायक कार्यक्रमों का भी किया आयोजन kshititech
आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति के सदस्य

शक्ति के आंगनबाड़ी केंद्र में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने बच्चों को किया शैक्षणिक सामग्री एवं नाश्ते का वितरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने शहर के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को शैक्षणिक सामग्री काफी। पेन। पेंसिल एवं खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से भी संस्कारिक बनाने की दिशा में प्रेरणादायक कार्यक्रम करवाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं एवं कार्यकर्ताओं से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान महिला समिति के सदस्यों को अपने बीच पाकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया तथा समिति के सदस्यों ने बताया कि उनकी शाखा द्वारा लगातार बच्चों को मानसिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में पहल की जाती है। तथा इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल श्रीमती मीना अग्रवाल। सहित समिति के अन्य पदाधिकारी सदस्य एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी मौजूद रही

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading