चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में किया बेहतर प्रदर्शन. दिव्यम पटेल ने 93% अंक अर्जित कर पूरे विद्यालय को किया गौरवान्नित. विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई. श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर द्वारा संचालित है विद्यालय




चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में किया बेहतर प्रदर्शन. दिव्यम पटेल ने 93% अंक अर्जित कर पूरे विद्यालय को किया गौरवान्नित. विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के अंतिम छोर चंद्रपुर के मिरौनी स्थित श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर द्वारा संचालित चंद्रहासिनी विद्यापीठ में सत्र 2025- 26 में दसवीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले को गौरवान्नित किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर जहां विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है तो वही 15 अप्रैल 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में चंद्रहासिनी विद्यापीठ के छात्र दिव्यम पटेल कक्षा दसवीं में 93% अंक अर्जित किया तो वहीं प्रणव पटेल 88.7 प्रतिशत अंक प्रेरणा नायक 88.5% अंक। देवासी पटेल 87.4% अंक एवं गीत पटेल ने 85.4% अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा दसवीं बोर्ड के अन्य बच्चों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया है तो वहीं चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर के बच्चों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय का नाम प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है



