नगर पंचायत बाराद्वार में 14 अप्रैल को नए निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन. सांसद कमलेश जांगड़े सहित अतिथि रहे मौजूद. अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने किया राज्य शासन का आभार. संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को जन्म जयंती पर स्मरण भी किया नगर पंचायत ने. सांसद जी के प्रयासों से शहर में 10 नए बोर खनन का भी हुआ था कार्य

नगर पंचायत बाराद्वार में 14 अप्रैल को नए निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन. सांसद कमलेश जांगड़े सहित अतिथि रहे मौजूद. अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने किया राज्य शासन का आभार. संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को जन्म जयंती पर स्मरण भी किया नगर पंचायत ने. सांसद जी के प्रयासों से शहर में 10 नए बोर खनन का भी हुआ था कार्य kshititech
14 अप्रैल को नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर पंचायत बाराद्वार में 14 अप्रैल को नए निर्माण कार्यों का हुआ भूमि पूजन. सांसद कमलेश जांगड़े सहित अतिथि रहे मौजूद. अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने किया राज्य शासन का आभार. संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को जन्म जयंती पर स्मरण भी किया नगर पंचायत ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-14 अप्रैल को सविंधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में 1 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुई मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने की। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नगर पंचायत एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी स्मरण किया तथा उन्हें अपने पुष्पांजलि अर्पित की।तत्पश्चात सांसद कमलेश जांगड़े ने बाराद्वार नगर वासियो को विकास कार्यों के लाभ मिलने पर बधाई देते हुए कहा की नगर में चहुमुखी विकास होगा। हाल ही में गर्मी में पेयजल संकट को ध्यान रख सांसद ने 10 नये बोर स्वीकृत किये थे।जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा कहा की अम्बेडकर जयंती के पावन दिन पर जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी मुख्य आतिथ्य में करोडो रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास कर नगर विकास को नई गति दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की।जिसमें वार्ड क्रमांक 1-2 में 50 लाख की लगात के मंगल भवन,वार्ड क्रमांक 07 में उद्यान, 36 लाख विभिन्न वार्डों में नाली एवं सीसी रोड के विकास कार्यों का शिलान्यास होने पश्चात् नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पंचायत सभापति आयुष शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंघानिया, जगेश राय, भाजपा जिला मंत्री अरुण शर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अमित कलांनोरिया, पार्षद अजय सिंह राजपूत, पार्षद ओम प्रकाश कुर्रे, पार्षद ज्योति राठौर, पार्षद प्रीति अनिल यादव, पार्षद अंजलि हेमंतसाहू,कमलेश्वरी महावीर राठौर,पार्षद अमित बरेठ, पार्षद पवन बंसल, पार्षद पुष्पा भरत कर्ष, पार्षद अंजू कुर्रे, पार्षद आरती खुरशे,पार्षद भोजराम, सीऍमओ मनोज कश्यप, लक्ष्मण देहारी, संतोष साहू, गणपत बरेठ, छतराम भैना,खीक राम बरेठ, कीर्ति सागर बरेठ, मोती लाल कुर्रे, समेत गणमान्य नागरिक शामिल हुए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading