पुलिस का जनता से हुआ सीधा संवाद-बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ चलित थाने का शुभारंभ. जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब भी पहुंचे.एसपी साहब ने आम जनता को किया यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों को लेकर जागरूक. टी आई यादव ने भी कहा- आम जनता पुलिस प्रशासन के कार्यों में करे सहयोग

पुलिस का जनता से हुआ सीधा संवाद-बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ चलित थाने का शुभारंभ. जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब भी पहुंचे.एसपी साहब ने आम जनता को किया यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों को लेकर जागरूक. टी आई यादव ने भी कहा- आम जनता पुलिस प्रशासन के कार्यों में करे सहयोग kshititech
पुलिस थाना बाराद्वार क्षेत्र में चलित थाने का शुभारंभ कार्यक्रम

पुलिस का जनता से हुआ सीधा संवाद-बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ चलित थाने का शुभारंभ. जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब भी पहुंचे.एसपी साहब ने आम जनता को किया यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों को लेकर जागरूक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसदाकला में आज दिनांक 13.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। चलित थाना में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंक फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अपराध जैसे अवैध शराब बिक्री एवं जुआ खेलने पर रोकथाम हेतु थाना बाराद्वार को सूचित करने हेतु हिदायत दिये तथा ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें, जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।उक्त कार्यक्रम मे थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव एवं अन्य स्टाफ तथा ग्राम परसदाकला के जनप्रतिनिधि सरपंच, उपसरपंच एवं आसपास के गांवो से लगभग 250 300 आम नागरिक उपस्थित हुये ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading