चंद्रपुर के प्रतिष्ठित सीबीएसई सर्वोदय पब्लिक स्कूल का बारहवां स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से. साल 2014 में हुई थी विद्यालय की स्थापना शिक्षा. संस्कार एवं खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई इस स्कूल ने अपनी पहचान. विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थी आज राष्ट्रीय स्तर पर दे रहे हैं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं





चंद्रपुर के प्रतिष्ठित सीबीएसई सर्वोदय पब्लिक स्कूल का बारहवां स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -13 अप्रैल को शक्ति जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में 12वांँ स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रात काल से ही पूजन अर्चन किया गया तथा कार्यक्रमों की शुरुआत माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम अग्रवाल रहे साथ में संचालक मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल सुश्री वंशिता अग्रवाल भी उपस्थित होकर मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक अक्षत से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का सारगर्भित उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि माता स्व. श्रीमती किशनी देवी जी के आशीष से ठीक आज ही के दिन 13 अप्रैल 2014 को विद्यालय की स्थापना के नींव रखी गयी थी। सर्वोदय पब्लिक स्कूल की स्थापना अपने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगानेे एवं इस क्षेत्र में ज्ञान की गंगा बहाने के परम पावन उद्देश्य की गई थी जो कि 12 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो सच में आज फलीभूत होता दिखाई दे रहा है
आज स्थापना दिवस पर विद्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुतीकरण कुर्सी दौड़ और गुब्बारा बैलेंस तथा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों एवं परंपराओं पर आधारित फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थीगण अलग-अलग परिधान एवं वेशभुषाओं से सुसज्जित प्रस्तुतीकरण दिए। स्थापना दिवस पर जहां विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते है वही यह दिन सभी विद्यार्थियों में दोगुना उत्साह एवं जोश भर देता है क्योंकि प्रतिवर्ष इस दिन प्रतिभावान एवं मेधावी विद्यार्थियों जो कि गत शैक्षणिक सत्र की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने मेहनत एवं लगन के बदौलत कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें आज ही के दिन संस्थापकों द्वारा स्मृति चिन्ह पर प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जाता है साथ ही ऐसे विद्यार्थी का जो पूरे वर्ष भर विद्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं उन्हें 100% अटेंडेंस अवार्ड के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाता है जिससे अन्य विद्यार्थीगण प्रेरित होकर विद्यालय में अध्यापन हेतु आते हैं।आज इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामकृष्ण पंडा जी ने बताया कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है जहां विज्ञान गणित वाणिज्य के साथ इस सत्र से कला संकाय के भी कक्षाएँ प्रारंभ हो चुकी है भौतिक सुविधाओं से परिपूर्ण विद्यालय में शिक्षा के साथ गुणवत्ता के साथ ही खेलकूद एवं विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास पर ध्यान दिया जाता है यही कारण है कि प्रतिवर्ष यहाँ के छात्र-छात्राएँ प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। यहां के विद्यार्थीगण आज पूरे देश में डॉक्टर इंजीनियर व प्रशासनिक सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च पदों पर सुशोभित होकर विद्यालय के साथ पूरे अंचल को गौरान्वित कर रहे हैं.अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया व विद्यालय के उप प्राचार्य श्री सुरेश यादव जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।




