सोमवार को लिया आंदोलन ने हिंसक रूप-वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन ने लिया उग्र रूप। सोमवार को अनेकों वाहनों को आग़ के हवाले कर दिया आंदोलनकारियो ने. कंपनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं कर्मचारी

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन ने लिया उग्र रूप। सोमवार को अनेकों वाहनों को आग़ के हवाले कर दिया आंदोलनकारियो ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है. सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के फेस-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में मजदूरों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. मजदूरों ने पुलिस की वैन तो तोड़ डाला. साथ ही उन्होंने कंपनी में भी तोड़फोड़ की. गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही पीएसी भी तैनात है.जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. सोमवार को यह प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया और हालात नियंत्रण से बाहर हो गए. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा (फेज-2) में अप्रैल 2026 में वेतन बढ़ोतरी, बोनस और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर हजारों निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन किया। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़पें हुईं, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का प्रयोगकरना पड़ा। नोएडा में चल रहे कर्मचारी आंदोलन के प्रमुख बिंदु-कर्मचारी काम के घंटे, कम वेतन, बोनस, और नियमित सैलरी स्लिप न मिलने से नाराज हैं।हिंसक प्रदर्शनः ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक और नोएडा फेज-2 में प्रदर्शन उग्र हो गया, जहाँ कर्मचारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया।पुलिस कार्यवाहीः भारी बवाल के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।प्रशासन का निर्देशः विरोध के बाद प्रशासन ने कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे समय पर वेतन दें और नियमों के अनुसार डबल ओवरटाइम का भुगतान करें।सफाईकर्मियों का आंदोलनः इसके साथ ही, नोएडा प्राधिकरण के सफाईकर्मी भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading