शिवसेना सांसद संजय राउत ने कही बड़ी बात- पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम कटने पर कहा- हम देख रहे हैं देश में क्या चल रहा है



शिवसेना सांसद संजय राउत ने कही बड़ी बात- पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम कटने पर कहा- हम देख रहे हैं देश में क्या चल रहा है
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पूर्व एस आई आर के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम कटने पर जहां कांग्रेस और टीएमसी आक्रामक बनी हुई है।तो वहीं शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भी राहुल गांधी द्वारा भाजपा-आरएसएस पर लगाए गए संविधान खत्म करने की कोशिश के आरोप पर कहा, “क्या कहेंगे? राहुल गांधी सच बोल रहे हैं। हम देख रहे हैं कि देश में क्या चल रहा है। जिस तरह से पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों का वोट देने का अधिकार खत्म कर दिया गया, यह संविधान के लिए खतरा है। आप विशिष्ट जाति और धर्म के लोगों को वोट नहीं करने देते, जो इस देश के आधिकारिक नागरिक हैं, यह भी संविधान के लिए खतरा है। आप संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं।”



