स्वच्छ बाराद्वार- स्वस्थ बाराद्वार.बाराद्वार नगर पंचायत हो रहा चकाचक- दिन-रात लगातार हो रही साफ-सफाई।नालियों की सफाई के साथ-साथ कचरे के देर भी उठाए जा रहे हैं नियमित. शहर वासियों ने ठाना है. पूरे प्रदेश में स्वच्छता में शहर को अग्रणी बनाना है

स्वच्छ बाराद्वार- स्वस्थ बाराद्वार.बाराद्वार नगर पंचायत हो रहा चकाचक- दिन-रात लगातार हो रही साफ-सफाई।नालियों की सफाई के साथ-साथ कचरे के देर भी उठाए जा रहे हैं नियमित. शहर वासियों ने ठाना है. पूरे प्रदेश में स्वच्छता में शहर को अग्रणी बनाना है kshititech
नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहा साफ सफाई का अभियान

बाराद्वार नगर पंचायत हो रहा चकाचक- दिन-रात लगातार हो रही साफ-सफाई।नालियों की सफाई के साथ-साथ कचरे के देर भी उठाए जा रहे हैं नियमित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में साफ सफाई का अभियान एवं शहर को स्वच्छ बनाने का अभियान जोरों से चल रहा है। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कश्यप के मार्गदर्शन में सफाई दरोगा विकास देवांगन जहां लगातार स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से साफ सफाई के कार्य को गति दे रहे हैं। तो वहीं नियमित रूप से शहर के सभी 15 वार्डों में एवं प्रमुख मार्गो में सफाई का अभियान चल रहा है। तथा तालाबों के किनारे भी पानी के घाट एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छता के मामले में दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही सफाई दरोगा विकास देवांगन प्रतिदिन नियमित रूप से स्वच्छता कर्मचारियों के साथ स्वयं शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई के काम को करवा रहे हैं। वहीं नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा भी स्वच्छता अभियान के कार्यों का की सतत मॉनिटरिंग भी की जाती है। एवं बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी स्वच्छता को लेकर काफी जागरुक है एवं शहर वासी भी स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में जुटे हुए हैं। वहीं सफाई दरोगा विकास देवांगन में भी कहा है कि कचरा उठाने का कार्य नियमित रूप से नगर पंचायत के पास उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किया जा रहा है। तथा शहर की प्रत्येक छोटी-बड़ी नालियों को भी सफाई करने का काम जोरों से चल रहा है

प्रातिक्रिया दे