ब्रेकिंग न्यूज़-भारत में है 830 लाख करोड रुपए का 50.000 टन सोना. भारतीय परिवारों एवं मंदिरों में है यह सोना



भारत में है 830 लाख करोड रुपए का 50000 टन सोना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय परिवारों और धार्मिक स्थलों में लगभग 50,000 टन सोना मौजूद है, जिसकी कुल वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह मात्रा दुनिया के शीर्ष 10 केंद्रीय बैंकों के कुल स्वर्ण भंडार से भी अधिक है। यदि इस सोने को अर्थव्यवस्था में औपचारिक रूप से निवेश किया जाए, तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर में बड़ा उछाल आ सकता है।बैंक जमा और शेयर बाजार में निवेश की तुलना में सोने का मूल्य लगभग 175% अधिक है।विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीयों के निवेश व्यवहार में आज भी सोना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद संपत्ति माना जाता है।



