ब्रेकिंग न्यूज़- मथुरा की यमुना नदी में हुआ बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरा बोट टकराया पुल से. 10 लोगों की मौत. राधे राधे करते हो गए नदी में जलमग्न






ब्रेकिंग न्यूज़- मथुरा की यमुना नदी में हुआ बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरा बोट टकराया पुल से. 10 लोगों की मौत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश की प्रसिद्ध धर्मनगरी मथुरा के यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है।यमुना नदी में स्टीमर बोट में करीब 30 पर्यटक सवार होकर नदी में विचरण कर रहे थे। तथा सभी पर्यटक जहां भगवान का भजन कीर्तन कर रहे थे एवं राधे-राधे के जयकारों के साथ पूरा पूरी बोट गूंज उठी थी तथा उपरोक्त भजन कीर्तन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें सारे पर्यटक भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। तो वहीं अचानक यह स्टीमर बोट पीपा पुल से टकरा गई। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। एवं सभी मृतक पंजाब के बताए जा रहे हैं। तथा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया है। तथा घायलों को उपचार जारी है एवं बोट में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. तो वहीं मृतक के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



