एलपीजी संकट की अफवाहों के बीच कलेक्टर साहब की अनुकरणीय पहल- 27 अप्रैल को घर में थी बिटिया की शादी। कलेक्टर साहब ने तत्काल दिलवाये 20 गैस के सिलेंडर

एलपीजी संकट की अफवाहों के बीच कलेक्टर साहब की अनुकरणीय पहल- 27 अप्रैल को घर में थी बिटिया की शादी। कलेक्टर साहब ने तत्काल दिलवाये 20 गैस के सिलेंडर kshititech

एलपीजी संकट की अफवाहों के बीच कलेक्टर साहब की अनुकरणीय पहल- 27 अप्रैल को घर में थी बिटिया की शादी। कलेक्टर साहब ने तत्काल दिलवाये 20 गैस के सिलेंडर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देशभर में इन दोनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की अफवाहो के चलते जहां शादी ब्याह में लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। किंतु नोएडा के कलेक्टर साहब ने इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए ऐसी पहल की है कि लोग कलेक्टर साहब की प्रशंसा कर रहे हैं।घर में बेटी की शादी थी, पिता परेशान थे कि खाना कैसे बनेगा, गुहार सुनी तो DM ने 24 घंटे में दिला दिए 20 गैस सिलेंडर।ग्रेटर नोएडा में एक पिता की परेशानी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर उसका समाधान कर दिया. मामला ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव का है. यहां रहने वाले अनिल भाटी अपनी बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे थे. शादी की तारीख 27 अप्रैल तय थी. घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन इसी बीच एक बड़ी समस्या सामने आ गई. शादी समारोह के लिए जरूरी कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे.

प्रातिक्रिया दे