राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण.नए अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर विकसित करने की उठी मांग. चेंबर अध्यक्ष से भी मिला प्रतिनिधिमंडल.मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने दी जानकारी

राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण.नए अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर विकसित करने की उठी मांग. चेंबर अध्यक्ष से भी मिला प्रतिनिधिमंडल.मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने दी जानकारी kshititech
चेंबर अध्यक्ष से मुलाकात करते ट्रांसपोर्ट संगठन के सदस्य

राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर विकसित करने की उठी मांग. मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशेष बैठक में संगठन के भविष्य और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 30 मार्च को संपन्न हुई इस बैठक में अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। इस दौरान अध्यक्ष जी ने सभी को संगठन की मजबूती और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का मंत्र दिया।​चैंबर ऑफ कॉमर्स का मिला पूर्ण समर्थन।संगठन के विस्तार और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा* के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी से मुलाकात की। श्री थौरानी ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में आ रही चुनौतियों को गंभीरता से सुना और सभी ट्रांसपोर्टरों को भरोसा दिलाया कि चैंबर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर* खड़ा है और उनकी हर जायज मांग के लिए
शासन स्तर पर ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को अवगत कराएगा।

​जनहित में ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ का स्थानांतरण आवश्यक

बैठक में शहर की बढ़ती आबादी और गंभीर जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी, एसोसिएशन अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा, महामंत्री श्री विशाल ककलानी और नीरज बंसल ने एक सुर में शासन से मांग की है कि शहर से बाहर एक आधुनिक ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का भी व्यवस्थित विकास हो सकेगा।

​नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी

संरक्षक: बनारसी लाल पांडेय, पवन कुमार अग्रवाल,संजय बागड़ी
अध्यक्ष: स्वरूप चोपड़ा.कार्यकारी अध्यक्ष रोशन शर्मा
महामंत्री विशाल ककलानी, नीरज बंसल,उपाध्यक्ष: पिंटू सिंह, सिद्धार्थ भल्ला।सचिव रूपक चंद्रवंशी।कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा
मीडिया प्रभारी अंकित संचेती, विकास अग्रवाल कार्यकारी सदस्य: चेरियान चेरियान(राजू), दुर्गेश नाहटा, अजय गर्ग, अंशू अग्रवाल, पिंकेश जैन, मनीष सिंह, प्रदीप साहू, रोहित कुक्षेत्री, देवेन्द्र खेतान, आलोक पांडेय एवं बल्लू भैया, हरीश पंजवानी बनाए गए हैं उपरोक्त जानकारी राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रायपुर (छ.ग.) की नवीन कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने दी है

प्रातिक्रिया दे