जल सेवा-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने महामाया मंदिर में प्रारंभ की पेयजल सेवा. गर्मी को देखते हुए फलों का भी किया वितरण. शक्ति इकाई की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में हो रहे सेवा एवं रचनात्मक कार्य




अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने महामाया मंदिर में प्रारंभ की पेयजल सेवा. गर्मी को देखते हुए फलों का भी किया वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आने वाले श्रद्धालु भक्तजनो के लिए पेयजल सेवा प्रारंभ की गई है। तथा सदस्यों ने महामाया मंदिर में जहां ठंडे पानी के मटके रखकर 24 घंटे वहां पानी उपलब्ध हो। इस दिशा में पहल की है। तथा 3 महीने के लिए विशेष प्याऊ लगाया गया है।सदस्यों द्वारा श्रद्धालु भक्त जनों को लस्सी शरबत। तरबूज एवं फलों का विवरण किया गया एवं सभी सदस्यों ने महामाया मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल। सचिव श्रीमती संगीता केडिया श्रीमती सारिका अग्रवाल। श्रीमती राखी अग्रवाल। श्रीमती मीना अग्रवाल। श्रीमती संगीता खेतन। श्रीमती अर्चना अग्रवाल। श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे



