शक्ति जिले में 14 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतो में होगा ग्राम सभा का आयोजन. जिला पंचायत के आईएएस सीईओ वासु जैन ने कहा- ग्राम पंचायत ही पंचायती राज की है सबसे बड़ी इकाई. महत्वपूर्ण कार्यों को मिलेगी ग्राम सभा में स्वीकृति

शक्ति जिले में 14 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतो में होगा ग्राम सभा का आयोजन. जिला पंचायत के आईएएस सीईओ वासु जैन ने कहा- ग्राम पंचायत ही पंचायती राज की है सबसे बड़ी इकाई. महत्वपूर्ण कार्यों को मिलेगी ग्राम सभा में स्वीकृति kshititech
जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन

शक्ति जिले में 14 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतो में होगा ग्राम सभा का आयोजन. जिला पंचायत के आईएएस सीईओ वासु जैन ने कहा- ग्राम पंचायत ही पंचायती राज की है सबसे बड़ी इकाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- सकती जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी समस्त जिले के ग्रामीण नागरिकों एवं पंचायती राज को जनप्रतिनिधियों को आग्रह करते हुए कहा है कि 14 अप्रैल से जिले के सभी स्थानों पर ग्राम सभा का आयोजन होगा एवं पंचायती राज में ग्राम पंचायत ही सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है। जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का अनुमोदन। प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित अनुमोदन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिलती है।तथा ग्राम सभा में संबंधित ग्राम पंचायत के शत प्रतिशत नागरिकों की उपस्थिति से ही जहां कार्यों में शासन की मंशा अनुरूप पारदर्शिता भी आती है।तो वहीं विकास को एक नई दिशा भी मिलती है। जिला पंचायत के सीईओ श्री जैन ने कहा कि ग्राम सभा में सभी ग्रामवासी अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें एवं ग्राम सभा को सफल बनावे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading