अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति ने हनुमान मंदिर में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ. श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का भी किया वितरण

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति ने हनुमान मंदिर में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ. श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का भी किया वितरण kshititech
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य हनुमान मंदिर में

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति ने हनुमान मंदिर में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ. श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का भी किया वितरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का महा पाठ किया गया। इस दौरान जहां हनुमान जी के सुंदर भजनों का सामूहिक गायन भी हुआ तो वहींश्रद्धालु भक्त जनों को शाखा की ओर से प्रसाद भी वितरण किया गया एवं इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा के सत्र 2026,- 28 के पदाधिकारी, सदस्य काफी संख्या में मौजूद थे. तथा सभी ने हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए पूरे क्षेत्र की समृद्धि की कामना भी की. इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल। सचिव श्रीमती संगीता केडिया।कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता खेतान।पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल। श्रीमती मीनू अग्रवाल।श्रीमती मीना अरुण अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading