जेल की रसोई एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच करी एडीजे साहब ने. शक्ति के उप जेल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजे जयदीप गर्ग. साहब जी ने कहा- मीनू के अनुसार बंदियों को मिले भोजन. जेलर पटेल साहब ने अवगत कराया- बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं से



जेल की रसोई एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच करी एडीजे साहब ने. शक्ति के उप जेल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजे जयदीप गर्ग. साहब जी ने कहा- मीनू के अनुसार बंदियों को मिले भोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -3 अप्रैल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग द्वारा उपजेल सक्ती का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और जेल परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। माननीय न्यायाधीश ने जेल के विभिन्न बैरकों का भ्रमण किया और वहां की क्षमता व स्वच्छता का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल की रसोई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि मीनू के अनुसार पौष्टिक और स्वच्छ भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए।सहनिरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो बंदी आर्थिक अभाव में वकील नहीं कर सकते, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उपजेल के चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण कर उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में भी निर्देश दिए। माननीय डी.जे. साहब ने जेल प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और जेल मैनुअल के नियमों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए
अपने निरीक्षण के दौरान एडीजे साहब ने स्पष्ट किया कि बंदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना और जेल परिसर में अनुशासन बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उक्त निरीक्षण के दौरान श्री शैलेश चौहान प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रवीण मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, श्री विजय पटेल सहायक जेल अधीक्षक, समस्त जेल स्टाफ और पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू उपस्थित रहे।


