भारत का संकट मोचक बना रूस.रूस ने कहा- तेल और एलपीजी चाहे जितना ले लो। आपूर्ति करने को तैयार है रूस

भारत का संकट मोचक बना रूस।रूस ने कहा- तेल और एलपीजी चाहे जितना ले लो। आपूर्ति करने को तैयार है रूस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच दुनिया के देश तेल और गैस की भारी किल्लत झेल रहे हैं. ऐसे में भारत को रूसी तेल और गैस की सप्लाई ने संभाले रखा है. अब रूस ने एक बार फिर अपने पारंपरिक सहयोगी भारत को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है.रूस ने भारत से कहा है कि अगर जरूरत है तो वो तेल और गैस की सप्लाई बढ़ाने के लिए तैयार है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रूस के पहले डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव ने भारत दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को बैठक की, जिस दौरान ऊर्जा सहयोग पर प्रमुखता से बात हुई.मंतुरोव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भी बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. नई दिल्ली में मंतुरोव की बैठकों पर जारी रूसी बयान में कहा गया कि तेल और गैस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर विशेष ध्यान दिया गया. बयान में कहा गया, ‘डेनिस मंतुरोव ने पुष्टि की कि रूसी कंपनियों के पास भारतीय बाजार में तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई लगातार बढ़ाने की क्षमता है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading