हमर नारायण -नारायण कुर्रे के जन्मदिन पर 3 अप्रैल को होंगे सेवा कार्य. नगर पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएंगे पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक. लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में नारायण ने बनाई अपनी पहचान. शहर विकास को नई दिशा देने में जुटे हुए हैं नारायण



नारायण कुर्रे के जन्मदिन पर 3 अप्रैल को होंगे सेवा कार्य. नगर पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएंगे पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक. लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में नारायण ने बनाई अपनी पहचान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -3 अप्रैल को नगर पंचायत बाराद्वार के भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान लोकप्रिय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शक्ति जिले के जिला महामंत्री नारायण कुर्रे का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 3 अप्रैल को नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रशंसक। समर्थकएवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। तो वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे भी अपने इस जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लेंगे। एवं सेवा के कामों में अपनी सहभागिता करेंगे
सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी है नारायण
नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहज. सरल स्वभाव के एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी हैं. तथा नगर पंचायत बाराद्वार में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर सीधे जनता के बीच से उन्होंने चुनाव जीत कर इतिहास रचा तथा वे एक लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं. तथा उनकी लोकप्रियता के चलते अनेकों बार उन्हें प्रदेश एवं जिला स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है. साथ ही नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में भी वे आम जनता की समस्याओं के निराकरण की दिशा में एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने सहयोगी साथियों के साथ लगातार सक्रिय रहते हैं। तथा नगर पंचायत बाराद्वार में भी उनके सहयोगी जनप्रतिनिधि भी उनकी कुशल सूझबूझ एवं उनकी बेहतर रणनीति के चलते उन्हें अपना सहयोग भी प्रदान करते हैं
*शहर को स्वच्छ बनाने लगातार प्रयास कर रहे हैं नारायण”
बाराद्वार शहर को स्वच्छता के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने हेतु नारायण कुर्रे लगातार प्रयासरत हैं।वे नगर पंचायत की जहां स्वछता टीम के साथ वे स्वयं समय-समय पर संवाद कर उनसे जानकारी लेते हैं। उन्हें मार्गदर्शन भी देते हैं। तो वहीं शहर की जनता को भी वे स्वच्छता को लेकर सदैव सतत अपना योगदान देने का भी आग्रह करते हैं
सर्व वर्ग में नारायण कुर्रे की है स्वीकार्यता
नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र के सर्वे वर्ग एवं सर्व समाज के लोगों में उनकी उठ बैठ एवं लगातार संवाद देखा जाता है। वे शहर की जनता के सुख-दुख में सदैव आगे से आगे पहुंचते हैं। तो वहीं शहर के नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी वे 24 घंटे एक कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं
शहर में स्वास्थ्य। शिक्षा के क्षेत्र में भी नारायण लगातार हैं सक्रिय
नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी वे लगातार काम कर रहे हैं। तथा उन्होंने पिछले दिनों शहर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया तो वहीं आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से भी लोगों को लाभ पहुंचाने की दिशा में पहल की।साथ ही उन्होंने बेरोजगार लोगों को भी रोजगार दिलाने की दिशा में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने कैरियर गाइडेंस शिविरों का भी आयोजन किया है


