अनोखा कार्यक्रम- कृपा होगी हनुमान जी की आप पर-2 अप्रैल को होगा ऑनलाइन हनुमान हवन का कार्यक्रम। हमारे हनुमान परिवार के पंडित विजय शंकर मेहता के सानिध्य में आयोजित है कार्यक्रम। आप भी घर बैठ पा सकते हैं दिव्य ऊर्जा



अनोखा कार्यक्रम- कृपा होगी हनुमान जी की आप पर-2 अप्रैल को होगा ऑनलाइन हनुमान हवन का कार्यक्रम। हमारे हनुमान परिवार के पंडित विजय शंकर मेहता के सानिध्य में आयोजित है कार्यक्रम। आप भी घर बैठ पा सकते हैं दिव्य ऊर्जा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर हमारे हनुमान परिवार के पंडित विजय शंकर मेहता के सानिध्य में ऑनलाइन हनुमान हवन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। तथा इस कार्यक्रम में आप भी घर बैठे ही इसमें शामिल होकर दिव्य ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। आयोजक संस्था के सदस्यों ने कहा है कि 2 अप्रैल को गुरु जी पण्डित विजयशंकर मेहता जी के साथ ‘श्री हनुमंत हवन’ में ऑनलाइन सम्मिलित हों। यह केवल प्रवचन नहीं, बल्कि अपनी आध्यात्मिक उन्नति का एक सीधा मार्ग है।अगर आप फेसबुक या यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़ रहे हैं, तो नीचे दी गई सामग्री अपने पास तैयार रखें ताकि आप पंडित जी के साथ हवन संपन्न कर सकें
ऑनलाइन हनुमान हवन कार्यक्रम के लिए आवश्यक सामग्री
हवन कुंड (या मिट्टी का हैंडल वाला दीया)
गाय के कंडे (हवन सामग्री की आवश्यकता नहीं है)।कपूर
गाय का पिघला घी (कटोरी और चम्मच के साथ)
उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन 2 अप्रैल 2026 को समय: रात 8:00 से 9:00 बजे तक प्लेटफॉर्म: Facebook & YouTube Live पर होगा एवं आप भी घर बैठेही
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अपने परिवार के साथ अवश्य जुड़ें। जय श्री हनुमान!


