शक्ति के हरेठी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान में चल रही हनुमान जन्मोत्सव की जोरदार तैयारी विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी के सानिध्य में होगी पूजा अर्चना बालाजी ट्रेडर्स परिवार की ने दी जानकारी। विशाल भंडारे के साथ भक्तों के लाने ले जाने की भी रहेगी व्यवस्था. मनोकामना ज्योति कलश। सिंदूराभिषेक एवं सवामणि प्रसाद भी लगेगा हनुमान जी को. आप भी दे सकते हैं अपनी सेवाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया की खबर
शक्ति -शक्ति शहर से लगे हरेटी स्थित पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान महोत्सव के मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। तथा 2 अप्रैल की सुबह से ही हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे
शहर के प्रतिष्ठित बालाजी ट्रेडर्स परिवार के जुगमंदर अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हनुमान जी का सिंदूराभिषेक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित भी होंगे। साथ ही मंदिर परिसर में हनुमान जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम को लेकर बालाजी ट्रेडर्स परिवार शक्ति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं ।तो वहीं मंदिर के पुजारी पंडित हरनारायण पांडेय के मार्गदर्शन में मंदिर की साजj सज्जा का कार्य किया जा रहा है। एवं हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम को लेकर जहां 2 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम भी होगा। तो वहीं मंदिर प्रबंधन परिवार द्वारा शहर के अग्रसेन चौक से मंदिर परिसर तक श्रद्धालु भक्त जनों को पूरे दिन भर लाने ले जाने के लिए निशुल्क वाहन की भी व्यवस्था की गई है। बालाजी ट्रेडर्स परिवार ने श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया है कि जो भी भक्त हनुमान जन्मोत्सव पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करवाना चाहते हैं। एवं सिंदूराभिषेक करवाना चाहते हैं वह मंदिर परिसर या की बालाजी ट्रेडर्स शक्ति में उसकी रसीद कटवा सकते हैं तथा हनुमान जन्मोत्सव के दिन सवामणि प्रसाद भी लगाया जाएगा। इच्छुक भक्त स्वामणि प्रसाद में भी अपनी सेवा दे सकते हैं