29 मार्च से निशुल्क बायोडाटा सेंटर-शक्ति में विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर का हुआ शुभारंभ. महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को अग्रवाल समाज के लिए संचालित होगा बायोडाटा सेंटर विवाह बंधन ग्रुप का भी हुआ शुभारंभ अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा संचालित होगा अग्र बायोडाटा सेंटर





शक्ति में विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर का हुआ शुभारंभ. महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को अग्रवाल समाज के लिए संचालित होगा बायोडाटा सेंटर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -29 मार्च को एकादशी के पावन मौके पर अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा शहर के होटल गिरिराज रेन बसेरा स्टेशन रोड में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों के संबंध तय करवाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्य रामअवतार अग्रवाल. अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार .हरिओम अग्रवाल. पूनम चंद्र अग्रवाल आर के एवं अशोक खेतान प्रमुख रूप से मौजूद थे. तथा बायोडाटा सेंटर के संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सेंटर में प्रत्येक महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक समिति के सदस्य अग्रवाल समाज के अभिभावकों के लिए अपनी सेवाएं देंगे तथा यह अग्र बायोडाटा सेंटर शक्ति सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के अन्य राज्यों के समाज बंधुओ के लिए भी उनके विवाह योग्य बच्चों के संबंध तय करवाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल करेगा
तथा बायोडाटा सेंटर के माध्यम से आने वाले बायोडाटा को विधिवत रखा जाएगा तथा समय-समय पर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान नगर पालिका शक्ति और अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल सभा द्वारा समाज के ऐसे वरिष्ठ जनों के सहयोग से एवं उनकी सेवाओं से यह बायोडाटा केंद्र संचालित होगा। जो की एक प्रसन्नता का विषय है। तथा श्याम सुंदर अग्रवाल ने संचालन समिति के सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं इस अवसर पर संचालन समिति के अशोक खेतान ने बताया कि अग्र बायोडाटा सेंटर द्वारा विवाह बंधन व्हाट्सएप ग्रुप का भी शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से देश-विदेश के विभिन्न कोनों में रहने वाले अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा भी आदान-प्रदान किए जाएंगे। जिससे संबंध तलाश करने की दिशा में पहल हो सके
वही 29 मार्च को शुभारंभ अवसर पर आगंतुक समाज बंधुओ के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई तथा इस दौरान प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र। संचालन समिति के सदस्य अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। हरिओम अग्रवाल। पूनम चंद्र अग्रवाल आर के। अशोक खेतान। कन्हैया गोयल। मनीष कथूरिया। मुकेश बंसल।राहुल अग्रवाल। पंडित मदन मोहन शर्मा। पुरुषोत्तम अग्रवाल। पंकज अग्रवाल पिंटू। सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे



