आम आदमी की पहुंच के अंदर आ गए हैं अब गहनों के दाम-धरती पर आ गए सोने चांदी के भाव. 29 मार्च को आई भारी गिरावट

आम आदमी की पहुंच के अंदर आ गए हैं अब गहनों के दाम-धरती पर आ गए सोने चांदी के भाव. 29 मार्च को आई भारी गिरावट kshititech

धरती पर आ गए सोने चांदी के भाव 29 मार्च को आई भारी गिरावट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. बीते सप्ताह की बात करें, तो रामनवमी की छुट्टी के बाद चार कारोबारी दिनों में जहां सोना अंतिम दिन तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं चांदी शुरुआती दिनों की तेजी के बाद आखिरी कारोबारी दिन टूटकर क्लोज हुई. हालांकि, दोनों कीमती धातुओं का भाव अपने हाई से काफी सस्ता बना हुआ है. जहां 1 Kg Silver Price 2.11 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती है, तो वहीं सोना लाइफ टाइम हाई से अभी भी 55,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है. आइए जानते हैं घरेलू मार्केट में अब क्या है 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट?घरेलू मार्केट में Gold-Silver Rates की बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,47,218 रुपये की तुलना में गिरावट के साथ 1,42,942 रुपये पर आ गया. यानी चार दिन में सोना 4276 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Cheaper Last Week) हो गया. वहीं चांदी की कीमत देखें, तो ये इस दौरान 2,32,364 रुपये प्रति किलो से गिरकर बीते शुक्रवार को 2,21,647 रुपये पर बंद हुई यानी चांदी 10,717 रुपये सस्ती हो गई. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो

24 Karat Gold- 1,42,942 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold- 1,39,510 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold- 1,27,220 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold- 1,15,780 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold- 92,220 रुपये/10 ग्राम

गौरतलब है कि आईबीजेए पर अपडेट होने वाले गोल्ड-सिल्वर रेट देशभर में समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहक को 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न राज्यों औ शहरों में अलग-अलग हो सकता है. इनके जुड़ने के बाद कीमत में इजाफा देखने को मिलता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading