अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की खरसिया शाखा का हुआ पुनर्गठन,। 28 मार्च को पदभार कार्यक्रम का हुआ आयोजन. अध्यक्ष बनाई गई रीना. सचिव होंगे अनामिका संजय तो वहीं मोनिका संभालेंगी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी। अनामिका संजय अग्रवाल ने किया सभी सदस्यों का आभार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की खरसिया शाखा का हुआ पुनर्गठन,। 28 मार्च को पदभार कार्यक्रम का हुआ आयोजन. अध्यक्ष बनाई गई रीना. सचिव होंगे अनामिका संजय तो वहीं मोनिका संभालेंगी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी। अनामिका संजय अग्रवाल ने किया सभी सदस्यों का आभार kshititech
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन खरसिया शाखा की संपन्न बैठक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की खरसिया शाखा का हुआ पुनर्गठन,। 28 मार्च को पदभार कार्यक्रम का हुआ आयोजन. अध्यक्ष बनाई गई रीना. सचिव होंगे अनामिका संजय तो वहीं मोनिका संभालेंगी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन करने वाली खरसिया शाखा के नए सत्र 2026,- 2028 के चुनाव कार्यालय के संविधान के अनुरूप सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। इस दौरान 28 मार्च को फूडिज परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए नए सत्र 2026- 28 के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन खरसिया शाखा के नए अध्यक्ष के लिए श्रीमती रीना गर्ग। सचिव के लिए श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के लिए श्रीमती मोनिका बाजोरिया का चयन कर लिया तथा इस दौरान उपस्थित सदस्यों के द्वारा खरसिया शाखा से प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख के रूप में श्रीमती राखी अग्रवाल का चयन किया गया एवं उपरोक्त नाम प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने का भी निर्णय लिया गया

28 मार्च को संपन्न बैठक में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन खरसिया शाखा के सभी सदस्य मौजूद रहे। तो वहीं नए सत्र के निर्वाचन के लिए सदस्यों में उत्साह भी देखा गया। सम्मेलन की नवनियुक्त सचिव श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खरसिया शाखा ने हमेशा ही प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यों से अपनी पहचान स्थापित की है।तथा आने वाले दिनों में यह शाखा और अधिक सक्रियता के साथ अपने कार्यों को गति देगी एवं आप सभी का सहयोग इसी तरह से मिलता रहेगा वहीं नवनियुक्त सभी पदाधिकारी: सदस्यों को सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की खरसिया तक राष्ट्रीय स्तर पर काफी सक्रिय शाखा के रूप में जानी जाती है। एवं इस शाखा ने समय-समय पर प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता के लिए अनेकों पुरस्कार भी ग्रहण किए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading