*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

इस बार पूरे 5 सालों तक अध्यक्ष बने रहेंगे गोपाल शरण गर्ग.अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए गोपाल शरण गर्ग. अध्यक्ष बनते साथ राज्यों का दौरा किया शुरू. छत्तीसगढ़- उड़ीसा के दौरे पर पहुंचे गर्ग जी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम मैं किया जाए शामिल

इस बार पूरे 5 सालों तक अध्यक्ष बने रहेंगे गोपाल शरण गर्ग.अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए गोपाल शरण गर्ग. अध्यक्ष बनते साथ राज्यों का दौरा किया शुरू. छत्तीसगढ़- उड़ीसा के दौरे पर पहुंचे गर्ग जी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम मैं किया जाए शामिल kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए गोपाल शरण गर्ग
इस बार पूरे 5 सालों तक अध्यक्ष बने रहेंगे गोपाल शरण गर्ग.अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए गोपाल शरण गर्ग. अध्यक्ष बनते साथ राज्यों का दौरा किया शुरू. छत्तीसगढ़- उड़ीसा के दौरे पर पहुंचे गर्ग जी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम मैं किया जाए शामिल kshititech
छत्तीसगढ़ पहुंचे गर्ग जी का माना एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागत
इस बार पूरे 5 सालों तक अध्यक्ष बने रहेंगे गोपाल शरण गर्ग.अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए गोपाल शरण गर्ग. अध्यक्ष बनते साथ राज्यों का दौरा किया शुरू. छत्तीसगढ़- उड़ीसा के दौरे पर पहुंचे गर्ग जी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम मैं किया जाए शामिल kshititech
बरगढ़ उड़ीसा के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए गोपाल शरण गर्ग. अध्यक्ष बनते साथ राज्यों का दौरा किया शुरू. छत्तीसगढ़- उड़ीसा के दौरे पर पहुंचे गर्ग जी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम मैं किया जाए शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मार्च के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की गई। इस बैठक में जहां देश के 28 राज्यों से सम्मेलन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। तो वहीं बैठक के दौरान सर्वसम्मति से तीसरी बार वर्तमान अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के कार्यों पर सदस्यों ने मोहर लगाते हुए उन्हें अपना अध्यक्ष चुन लिया।28 प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने समाज हित और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की बैठक में यूजीसी से संबंधित विषय पर सर्वसम्मति से विरोध दर्ज किया गया तथा सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में और समाज का सर्वमान्य नेता के रूप में अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में आगामी योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज के विस्तार और जागरूकता के लिए रथयात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा गया, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड, अवध प्रदेश, बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के लिए मार्ग प्रस्तावित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए समाज के उत्थान और राष्ट्रीय हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन श्यामसुंदर अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश बंसल, उप महामंत्री सी बी गोयल, प्रेम मंगल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, राष्ट्रीय महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना टिबरेवाल, रूही अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज गोयल गुडि?ानी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, महामंत्री विपिन गोयल, मोहित बंसल, पंजाब अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश सुरेंद्र अग्रवाल, नत्थूराम जैन, आनंद सिंगला, दीपक जिंदल, राधिका अग्रवाल, निरुपमा गुप्ता, प्रेरणा अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, अनीता जैन, दीनदयाल गोरखपुरिया, राजेश गर्ग, मुकेश बंसल, रुचि अग्रवाल, सोमदत्त गोयल, धर्मवीर जिंदल, पंकज गर्ग, मोहन बंसल सहित काफी संख्या में पूरे देश से राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला के सभी जनरल युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर गर्ग जी ने किया सम्मेलन के सदस्यों का आभार

तीसरी बार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गोपाल तरंग गर्ग ने सम्मेलन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं गोपाल शरण गर्ग
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनः चुने जाने पर देश के सभी प्रान्तों से पधारे अग्र बंधुओं, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्रियों, कार्यकारिणी सदस्यों, ट्रस्टीगणों एवं समस्त समाज बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब मिलकर, पूरे उत्साह और जोश के साथ अग्रवाल सम्मेलन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। समाज की एकता, सेवा, संस्कार और पितृ भूमि अग्रोहा शक्तिपीठ के विकास व निर्माण और वहां निर्माणाधीन कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर को भव्य बनाएंगे, हम सब मिलकर नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।आप सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं

तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए गर्ग जी का रायपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी ने अपने छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा प्रवास की शुरुआत रायपुर आगमन के साथ की। इस महत्वपूर्ण दौरे में उनके साथ न्यू गुरुग्राम जिला अध्यक्ष पुरेंद्र गोयल भी उपस्थित रहे।रायपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुँचते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल प्रदेश महामंत्री मुरलीधर अग्रवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद जैन सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया

बरगढ़ उड़ीसा पहुंचे गोपाल शरण गर्ग ने ली बैठक

बरगढ़ उड़ीसा पहुंचे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग तथा न्यू गुरुग्राम जिला अध्यक्ष श्री पुरेंद्र गोयल ने अग्रवाल समाज के बन्धुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में समाज की एकता, संगठन के विस्तार तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी उपस्थित बन्धुओं ने संगठन को सशक्त बनाने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग ने सभी को पितृभूमि अग्रोहा शक्तिपीठ (हरियाणा) के दर्शन हेतु सादर आमंत्रित किया तथा समाज को अपनी परम्पराओं और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button