15 वें एजुकेटेड वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी 2027 को रायपुर में. छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने किया है आयोजन. प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दी जानकारी. राष्ट्रीय स्तर पर वैवाहिक परिचय सम्मेलन का 14 वर्षों से लगातार आयोजन करने वाली सशक्त संस्था है छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच

15 वें एजुकेटेड वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी 2027 को रायपुर में. छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने किया है आयोजन. प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दी जानकारी. राष्ट्रीय स्तर पर वैवाहिक परिचय सम्मेलन का 14 वर्षों से लगातार आयोजन करने वाली सशक्त संस्था है छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच kshititech

15 वें एजुकेटेड वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी को रायपुर में. छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने किया है आयोजन. प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के युवाओं की सशक्त सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा आगामी 09 एवं 10 जनवरी 2027 को 15 वें अखिल भारतीय अग्रवाल विवाह योग्य एजुकेटेड युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर के श्री रामस्वरूप दास निरंजन लाल धर्मशाला व्हीआईपी रोड में किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं महामंत्री पंकज अग्रवाल रायपुर ने बताया कि मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर के मार्गदर्शन में 15 वें एजुकेटेड परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। तथा विगत वर्षों की भांति यह परिचय सम्मेलन 09 एवं 10 जनवरी 2027 को होगा। जिसके लिए अखिल भारतीय स्तर पर इस सम्मेलन का प्रचार प्रचार करते हुए ऑनलाइन बायोडाटा फॉर्म भी लिए जाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा अपने जिला एवं स्थानीय इकाइयों के माध्यम से तथा मंच की महिला इकाई की सक्रियता से भी इस परिचय सम्मेलन के कार्य को गति दी जाएगी

प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि 15 वें एजुकेटेड परिचय सम्मेलन को लेकर मंच सदस्यों में भी काफी उत्साह है। तथा विगत संपन्न 14 वें परिचय सम्मेलन में भी देश के विभिन्न राज्यों से अपितु विदेशों से भी अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चों ने सम्मेलन में अपने अभिभावकों के साथ सम्मिलित होकर इसे सफल बनाया था तथा परिचय सम्मेलन के बाद आज दिनांक तक समाज बंधुओ की सूचना के अनुसार लगभग 78 संबंध तय हो चुके हैं।एवं परिचय सम्मेलन के दौरान प्रकाशित परिचय पत्रिका के माध्यम से भी लगातार वैवाहिक संबंधों को गति मिल रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading