*G L NEWS*छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

श्याम ग्रुप बनारी द्वारा 2 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन. सुल्तानिया परिवार ने दी जानकारी

श्याम ग्रुप बनारी द्वारा 2 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन. सुल्तानिया परिवार ने दी जानकारी kshititech
2 अप्रैल को आयोजित भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद का आमंत्रण आप सभी के लिए

श्याम ग्रुप बनारी द्वारा 2 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर बनारी स्थित प्रतिष्ठित श्याम ग्रुप द्वारा आगामी 2 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को रात्रि 7:00 से श्री श्याम ग्रुप निवास बनारी जांजगीर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर भजन संध्या। भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के लीलाधर सुल्तानिया. रमेश सुल्तानिया. आशीष सुल्तानिया. अमर सुल्तानिया. अभिषेक सुल्तानिया. आलोक सुलतानिया एवं अभिनव सुल्तानिया ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्री श्याम ग्रुप निवास परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम होंगे. तथा रात्रि समय भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सुल्तानिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायक हनुमान जी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे तो वहीं इस अवसर पर हनुमान जी का दरबार भी सजाया जाएगा. सुल्तानिया परिवार ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस अवसर पर उपस्थित होकर भजनों का आनंद लेने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button