शक्ति के श्री हनुमान मंदिर संभागीय विद्युत कार्यालय परिसर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा धूमधाम से. शोभायात्रा. पूजन- हवन. आरती एवं भंडारा प्रसाद का भी है आयोजन. विद्युत विभाग परिवार जुटा है हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियो में. विद्युत मंडल परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर है भक्तों की आस्था काकेंद्र



शक्ति के श्री हनुमान मंदिर संभागीय विद्युत कार्यालय परिसर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा धूमधाम से. शोभायात्रा. पूजन- हवन. आरती एवं भंडारा प्रसाद का भी है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित श्री हनुमान मंदिर संभागीय विद्युत कार्यालय परिसर में आगामी 2 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को विद्युत विभाग परिवार शक्ति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया है. इस अवसर पर जहां पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के पावन सानिध्य में पूजा- अर्चना के कार्यक्रम होंगे। तो वहीं मंदिर परिसर की भी आकर्षक साज-सज्जा एवं रोशनी की जा रही है. उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्युत विभाग परिवार शक्ति के सदस्यों ने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सुबह 10:00 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो की विद्युत मंडल कार्यालय से शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी एवं दोपहर 12:00 से मंदिर परिसर में पूजन. हवन। आरती एवं हनुमान जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा साथ ही दोपहर 2:00 से सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है. विद्युत विभाग परिवार शक्ति इस पूरे हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में जूटा हुआ है। तो वहीं समस्त धर्म प्रेमियों हनुमान भक्तों को इस कार्यक्रम में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भाग्य बनने का भी आग्रह किया गया है
रात्रि 7:00 बजे से होगी भजन संध्या
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्री हनुमान मंदिर संभागीय विद्युत कार्यालय परिसर में रात्रि 7:00 से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जीतू ग़बेल. पायल ग़बेल एवं नीलू सोनी सहित प्रसिद्ध गायको द्वारा हनुमान जी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। एवं बाबा हनुमान जी का दरबार भी सजाया जाएगा
विद्युत मंडल का हनुमान मंदिर भक्तों की है आस्था का बड़ा केंद्र
शक्ति के विद्युत मंडल कार्यालय स्टेशन रोड में वर्षों पूर्व हनुमान जी का भव्य मंदिर स्थापित किया गया था जहां प्रतिदिन दोनों समय जहां हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है. तो वहीं प्रत्येक मंगलवार को भजन कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रम होते हैं. तथा इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग पहुंचते हैं. तो वहीं इस मंदिर के रखरखाव एवं प्रबंधन का काम विद्युत परिवार शक्ति के सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया जा रहा है


