*G L NEWS*छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

शक्ति के श्री राम मंदिर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व पर होगा रात्रि समय भंडारे का आयोजन. शहर के मनसा परिसर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर लगेगा रात्रि समय भंडारा

शक्ति के श्री राम मंदिर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व पर होगा रात्रि समय भंडारे का आयोजन. शहर के मनसा परिसर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर लगेगा रात्रि समय भंडारा kshititech
शक्ति का श्री राम मंदिर

शक्ति के श्री राम मंदिर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व पर होगा रात्रि समय भंडारे का आयोजन. शहर के मनसा परिसर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर लगेगा रात्रि समय भंडारा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के हटरी बाजार रोड में स्थित प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में आगामी 27 अप्रैल 2026 दिन- शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे से रामनवमी के पावन मौके पर भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है। तथा मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही पूजा अर्चना तथा आरती का कार्यक्रम होगा एवं भगवान को भोग भी अर्पित किया जाएगा। भंडारे के कार्यक्रम को लेकर जहां सेवा भावी धर्म प्रेमी जुते हुए हैं। तो वहीं रात्रि समय आयोजित इस भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में समस्त शहर वासियों को भी सह परिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है

2 अप्रैल को मनसा परिसर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में होगा भंडारे का आयोजन

शक्ति शहर के अग्रसेन चौक मनसा परिसर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन मौके पर रात्रि समय भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है. उपरोक्त जानकारी देते हुए राजू अग्रवाल देवकरण ने बताया कि हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर में पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे तथा रात्रि समय भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा. राजू अग्रवाल ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button