काम कर रही है मोदी जी की कुशल रणनीति-खाड़ी देशों में लड़ाई के चलते भारत के फंसे 20 जहाजो के भारत आने का रास्ता होगा क्लियर .ईरान ने दिए संकेत. अमेरिका और इजराइल पर जहाजो की रोक रहेगी जारी. भारत के प्रति सकारात्मक रूख है ईरान का

काम कर रही है मोदी जी की कुशल रणनीति-खाड़ी देशों में लड़ाई के चलते भारत के फंसे 20 जहाजो के भारत आने का रास्ता होगा क्लियर .ईरान ने दिए संकेत. अमेरिका और इजराइल पर जहाजो की रोक रहेगी जारी. भारत के प्रति सकारात्मक रूख है ईरान का kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

खाड़ी देशों में लड़ाई के चलते भारत के फंसे 20 जहाजो के भारत आने का रास्ता होगा क्लियर .ईरान ने दिए संकेत. अमेरिका और इजराइल पर जहाजो की रोक रहेगी जारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक Strait of Hormuz को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह इस रूट को पूरी तरह नहीं, बल्कि सीमित रूप से खोलने के लिए तैयार है, जिससे तेल और गैस से भरे जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो सके।
दरअसल, अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के कारण यह अहम जलमार्ग काफी हद तक बंद हो गया था, जिससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा। दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए इसके बंद होने से कई देशों में ईंधन संकट गहराने लगा था।अब ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को भेजे संदेश में कहा है कि “गैर-शत्रुतापूर्ण”देशों के जहाजों को सख्त नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, अमेरिका और इजरायल से जुड़े या उनके समर्थन वाले देशों के जहाजों पर अब भी रोक जारी रहेगी।

इस बीच भारत के लिए भी यह खबर अहम है, क्योंकि भारत के करीब 20 तेल-गैस से जुड़े जहाज इस रूट के पास फंसे हुए हैं और आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज में आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होती है, तो ग्लोबल बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है। लेकिन जारी युद्ध और शर्तों के चलते स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading