शक्ति के मल्टीप्लेक्स सिनेमा में ₹400/- की टिकट देकर भी मच्छरों से हलाकान हुए दर्शक.मध्यांतर के बाद पूरा कूलिंग सिस्टम कर दिया गया बंद. धुरंधर की मारधाड़ छोड़ लोगों में चर्चा होती रही मच्छरों की



शक्ति के मल्टीप्लेक्स सिनेमा में ₹400 की टिकट देकर भी मच्छरों से हलाकान हुए दर्शक.मध्यांतर के बाद पूरा कूलिंग सिस्टम कर दिया गया बंद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थापित मल्टीप्लेक्स सिनेमा में इन दोनों धुरंधर-2 देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से लोग सैकड़ो की संख्या में परिवार सहित प्रतिदिन इस फिल्म को देखने आ रहे हैं। तो वहीं इस मल्टीप्लेक्स सिनेमा में ₹400 रुपए की सबसे ऊंची टिकट कटवा कर भी दर्शकों को मच्छरों से हलाकान होना पड़ रहा है।कुछ इसी तरह से 23 मार्च की रात्रि 9 से 12 के शो में देखने को मिला। जब शक्ति शहर के एवं आसपास के प्रतिष्ठित नागरिक अपने परिवार सहित फिल्म का आनंद लेने पहुंचे हुए थे एवं पूरा सिनेमा खचाखच दशकों से भरा हुआ था।तथा फिल्म में रात्रि करीब 11 बजे के बाद मध्यांतर होने के बाद से लगातार 2 घंटे तक सिनेमा संचालक द्वारा पूरा कूलिंग सिस्टम बंद कर दिया गया। एवं इस दौरान ना हीं पंखे चालू थे। और ना ही कूलिंग सिस्टम चालू था। तथा इंटरवेल के बाद से रात्रि 1:30 बजे तक 2 घंटे तक लोग मच्छरों से हलकान होते रहे। किंतु इसकी सुनने वाला कोई नहीं था। साथ ही मध्यांतर के बाद भीड़ से खचाखच पड़े सिनेमा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार का एयर सिस्टम चालू नहीं होने से लोग अपने आप को भी अनकंफर्ट महसूस कर रहे थे। एवं अनेकों लोगों को ह्यूमिटेशन भी हो रहा था एवं सिनेमा हॉल के सबसे ऊपर हाईएस्ट में ₹400 रुपए की टिकट कटाने वाले दर्शक भी मच्छरों से सबसे ज्यादा परेशान देखे गए। वही जब लोग सिनेमा देखकर बाहर निकले तो मच्छरों के आतंक की कहानी उनके ज़ुबान पर थी। तथा धुरंधर 2 की भारी मारधाड़ उनके दिमाग से उतर चुकी थी। किंतु मच्छरों ने उन्हें जो परेशान किया। उससे वे नाराज जरूर नजर आए


