बाबा विश्वनाथ की नगरी के कलाकार शक्ति में-शक्ति के हटरी चौक में चल रही रामलीला महोत्सव के कलाकारों की प्रस्तुति देखने उमड़ रही राम भक्तों की भीड़ 24 मार्च को रावण दहन एवं राम जी के राज्य अभिषेक के साथ होगा रामलीला महोत्सव का समापन। टीवी के रामायण सीरियल का साक्षात जीवंत प्रदर्शन दिखता है रामलीला में

बाबा विश्वनाथ की नगरी के कलाकार शक्ति में-शक्ति के हटरी चौक में चल रही रामलीला महोत्सव के कलाकारों की प्रस्तुति देखने उमड़ रही राम भक्तों की भीड़ 24 मार्च को रावण दहन एवं राम जी के राज्य अभिषेक के साथ होगा रामलीला महोत्सव का समापन। टीवी के रामायण सीरियल का साक्षात जीवंत प्रदर्शन दिखता है रामलीला में kshititech
शक्ति में चल रही रामलीला कार्यक्रम में कलाकारों के सुंदर जीवंत प्रस्तुति

बाबा विश्वनाथ की नगरी के कलाकार शक्ति में-शक्ति के हटरी चौक में चल रही रामलीला महोत्सव के कलाकारों की प्रस्तुति देखने उमड़ रही राम भक्तों की भीड़ 24 मार्च को रावण दहन एवं राम जी के राज्य अभिषेक के साथ होगा रामलीला महोत्सव का समापन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के हटरी चौक में विगत 70 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष रामलीला का महोत्सव आयोजित किया जाता है।इस महोत्सव में जहां देश के प्रसिद्ध स्थानो से रामलीला के कलाकार अपनी सुंदर प्रस्तुति देते हैं। तो वहीं इस वर्ष भीचैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामायण प्रचारक मण्डल, कांशी वाराणसी (उ.प्र.) की प्रस्तुति श्री रामलीला महोत्सव के रूप में हो रही है। एवं बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से जहां कलाकार शक्ति पहुंचे हुए हैं तो वहीं शक्ति की हटरी धर्मशाला में इन कलाकारों के रुकने की व्यवस्था जन सेवा समिति द्वारा सहयोगात्मक तौर पर की गई है। एवं रामलीला का यह संपूर्ण कार्यक्रम जहां शहर वासियों के सहयोग से संपन्न होता है। तो वहीं शहर का प्रत्येक परिवार यथाशक्ति इन कलाकारों को अपना सहयोग देता है

*शक्ति पहुंचे रामलीला के कलाकारों ने बताया कि श्री रामायण प्रचारक मण्डल, विन्ध्याचल धाम कांशी वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा श्री रामलीला महोत्सव नगरवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया है।जिसमें 17 मार्च मंगलवार को यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था प्रथम दिवस भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें श्री दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ राम जन्मोत्सव। 18 मार्च बुधवार को श्री मुनि आगमन। ताड़का मारीच सुबाहूं वध। 19 मार्च गुरुवार को श्री धनुष यज्ञ। रावण बाड़ासूर संवाद सीता स्वयंवर 20 मार्च शुक्रवार को श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद। सीता-राम विवाह। टिकावन चढ़ाहोत्तरी। 21 मार्च शनिवार को श्री सूर्यपंखा नाक छेदन। सीता हरण 22 मार्च रविवार को श्री लक्ष्मण शक्ति 23 मार्च सोमवार को आज रात्रि कुंभकरण वध एवं मेघनाथ वध होगा तथा 24 मार्च को अंतिम दिवस मंगलवार को रावण वध। राम राज्य अभिषेक तथा चडोत्री का कार्यक्रम होगा। कलाकारों ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 2 घंटे का यह उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न हो रहा है जिसे देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग सह परिवार पहुंचते हैं।तथा ह लटरी चौक में सुंदर पंडाल तथा मंच का भी निर्माण किया गया है

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री स्वामी शिवानन्द जी मो.: 8756614673 एवं संचालकश्री धीरज तिवारी जीमो.: 8745090709श्री रामलीला मण्डली जूटे हुए हैं। एवं आप यदि अपने शहर,-गांव में इस रामलीला का आयोजन करवाना चाहते हैं। तो उपरोक्त पदाधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading