छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी धार्मिक पदयात्रा-शक्ति से आज शाम 5:00 बजे रवाना होगी मां अष्टभुजी की पदयात्रा. अड़भार में रखा गया है मां के विशाल भंडारे का कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी



शक्ति से आज शाम 5:00 बजे रवाना होगी मां अष्टभुजी की पदयात्रा. अड़भार में रखा गया है मां के विशाल भंडारे का कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के मां महामाया देवी मंदिर से आज 23 मार्च 2023 दिन- सोमवार की शाम 5:00 बजे श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी। तथा महामाई दाई की पूजा अर्चना कर इस यात्रा का शुभारंभ होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए यात्रा के संयोजक श्याम लसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शक्ति जिले सहित अन्य जिलों से भी देवी भक्त मां महामाया देवी मंदिर पहुंचेंगे। जहां से यह यात्रा पहुंचेगी एवं अष्टभुजी देवी में पूजा अर्चना के साथ ही रात्रि कालीन भंडारे का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल में समस्त धर्म प्रेमियों को इस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है


