किन्नरों के साथ बैठक की अग्रवाल सभा अंबिकापुर ने। मांगलिक आयोजनों में शगुन के तौर पर दी जाने वाली भेंट राशि का किया निर्धारण. अग्रवाल सभा ने कहा- समाज द्वारा निर्धारित भेंट राशि ही करें प्रेषित

किन्नरों के साथ बैठक की अग्रवाल सभा अंबिकापुर ने। मांगलिक आयोजनों में शगुन के तौर पर दी जाने वाली भेंट राशि का किया निर्धारण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विगत एक लंबे अरसे से अग्रवाल समाज के परिवारों में विभिन्न मांगलिक आयोजनों के पर्व पर किन्नरों द्वारा अपनी उपस्थिति देकर भेंट स्वरूप राशि लिए जाने की परंपरा चली आ रही है. जिसका निर्वहन समाज द्वारा आज भी किया जाता है. किंतु वर्तमान समय में अनेकों परिवारों में लोगों द्वारा ऐसे आयोजनों के दौरान किन्नरों द्वारा उनसे बेवजह उनकी उनके सामर्थ्य से ज्यादा राशि देने की मांग की जाती है. जिस पर परिवार वाले भी परेशान रहते हैं तथा अनेकों मर्तबा वाद विवाद की स्थिति आ जाती है। ऐसे ही मामलों पर संज्ञान लेते हुए अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं महिला मंडल ने सामाजिक रूप से इस समस्या के निराकरण हेतु एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया। जिसमें ऐसे विषयों को लेकर उनके समक्ष उन्हें अवगत कराया। अग्रसेन भवन अंबिकापुर में सभा द्वारा किन्नरों के साथ बैठक की गई।बैठक के दौरान विस्तार पूर्वक सभी विषयों पर चर्चा की गई एवं उपस्थित समाज बंधुओ ने भी अपनी-अपनी बातें रखें एवं किन्नरों से भी इस विषय पर चर्चा की गई एवं उनके भी सुझाव लिए गए तथा बैठक के पश्चात अग्रवाल तथा अंबिकापुर ने अलग अलग अवसरों पर दी जाने वाली भेंट राशि न्यूनतम ओर अधिकतम तय कर दी है तथा बैठक में किन्नरों से भी अलग-अलग अवसरों पर दी जाने वाली भेंट राशि के संबंध में सुझाव मांगे गए किंतु बैठक में उपस्थित किन्नरों द्वारा इस विषय पर अपनी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देते हुए असहमति जताई गई एवं बैठक से वे चले गए, बैठक में उपस्थित समाज बंधुओ द्वारा इस समस्या के निराकरण की दिशा में पहल करते हुए सभा की ओर से एक भेंट राशि का निर्धारण किया गया है। एवं अग्रवाल सभा अंबिकापुर ने सभी समाज बंधुओ से आग्रह किया है कि उनके परिवारों में यदि किसी भी प्रकार का कोई मांगलिक आयोजन होता है तो वे किन्नरों के आगमन के दौरान अग्रवाल सभा द्वारा निर्धारित भेंट राशि के अनुसार ही राशि प्रदान करें

01- लड़के की शादी में -1100/- से 5100 तक

02.- लड़की की शादी में -1100/- से2100/- तक

03.- जलवा में -500/- से 2100 तक

04- दीपावली में -100/-से 200/रुपये तक

05- गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक उत्सव पर -1100/- से 2100/- तक की भेंट राशि प्रदान करें

अग्रवाल सभा अंबिकापुर ने उपरोक्त बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि अग्रवाल सभा ने समाज बंधुओ को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए भेंट राशि का निर्धारण किया है। तथा इसके अलावा यदि कोई परिवार अपनी यथा शक्ति जो भी भेंट देना चाहे। वे स्वतंत्र हैं। इसके लिए अग्रवाल दवा का कोई बंधन नहीं है। किंतु यदि इस निर्धारित राशि से अधिक की कोई जबरदस्ती मांग करता है। एवं आपकी यथा शक्ति से ज्यादा मांगता है। तो आप अग्रवाल सभा के इस निर्णय से उन्हें अवगत करा सकते हैं। तथा जरूरत होने पर कानून का भी सहारा ले सकते हैं। एवं हमने किन्नरों की संयुक्त बैठक में उन्हें इस संबंध में समझा ने का प्रयास किया। किंतु उपरोक्त बैठक में इन प्रमुख विषयों पर वे चर्चा नहीं किये।जिसका हमें खेद है एवं अग्रवाल सभा द्वारा निर्धारित की गई भेंट राशि को प्रिंट करवा कर अग्रवाल समाज के सभी परिवारों तक भी प्रेषित कर दिया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading