15 मार्च को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन. साहू संघ नगर परिक्षेत्र शक्ति ने किया है आयोजन. 4 ग्राम इकाइयों के समाज बंधु होंगे जयंती कार्यक्रम में शामिल



15 मार्च को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन. साहू संघ नगर परिक्षेत्र शक्ति ने किया है आयोजन. 4 ग्राम इकाइयों के समाज बंधु होंगे जयंती कार्यक्रम में शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 मार्च रविवार को दोपहर 3:30 से शक्ति के कोरबा रोड में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में साहू संघ सक्ती नगर परिक्षेत्र के द्वारा कुलदेवी भक्त माता कर्मा जी की जयंती का आयोजन किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए साहू संघ नगर परिक्षेत्र शक्ति के पदाधिकारियो ने बताया कि नगर परिक्षेत्र के चारों ग्राम इकाईयों के सभी स्वजातीय बंधुओं को भी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है एवं 15 मार्च 2026 रविवार को
समय सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे. जिसमें समाज बंधुओ के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया है. जिसमें प्रमुख रूप से कंचा चम्मच दौड़.कुर्सी दौड़ (बच्चों के लिए).झुटी अल्पना.रंगोली प्रतियोगता.बौध्दिक प्रतियोगिता. सुई धागा दौड़ प्रतियोगिता.पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों/खेलकूद का भी आयोजन किया जाएगा. सदस्यों ने बताया कि भक्त माता कर्मा जयंती समारोह के दौरान साहू समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी जो 2025 की बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वी स्नातक / स्नातकोत्तर (कालेज) में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। उनका भी सम्मान किया जाएगा साथ ही सम्मान के कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के ऐसे व्यक्ति या बच्च्चें जो किसी भी क्षेत्र /खेल में विशेष प्रतिभा रखते हैं।समाज के वरिष्ठजनों जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक है।समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण को भी सम्मान किया जाएगा एवं कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा । सदस्यों ने बताया कि 15 मार्च को सुबह 9:00 बजे मां कर्मा की आरती.सुबह 9:30 से 12:30 विभिन्न खेल कूद एवं प्रतियोगिताएं.दोपहर 1:30 से 4:00 बजे तक पारिवारिक परिचय व मंचिय कार्यक्रम.शाम 4:30 से 5:30 तक अतिथि सम्मान एवं पुरस्कार वितरण.शाम 6:00 से 8:00 बजे तक शोभायात्रा निकल जाएगी एवं अंत में मां कर्मा जी की आरती एवं समापन होगा. साहू संघ नगर परिक्षेत्र शक्ति ने समस्त समाज बंधुओ से निवेदन किया है सभी परिवार अपने सभी सदस्यों के साथ सुबह 8:00 बजेअनिवार्य रूप से पहुंचें एवं सुबह का नास्ता, शाम की चाय तथा दोनों टाइम (दोपहर एवं रात) का भोजन की व्यवस्था रहेगी । सभी अपने पूरे परिवार सहित पधारें तथा समाज के इस महोत्सव को सफल बनावें


