जल है. तो कल है-शक्ति शहर में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर की पहल पर प्रत्येक वार्डों में हो रहा बोर खनन कार्य. सांसद जी की मिली स्वीकृति से शहर वासियों को मिलेगा पानी संकट से छुटकारा. पेयजल संकट से निपटने नगर पालिका की है मजबूत तैयारिया


शक्ति शहर में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर की पहल पर प्रत्येक वार्डों में हो रहा बोर खनन कार्य. सांसद जी की मिली स्वीकृति से शहर वासियों को मिलेगा पानी संकट से छुटकारा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में जल संकट को देखते हुए एवं लगातार वाटर लेवल डाउन होने की स्थिति से चिंतित नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने स्थानीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से विगत दिनों शहर में नए बोर खनन के लिए स्वीकृति देने आग्रह किया था. जिस पर सांसद जी ने तत्काल सहानुभूति पूर्वक नगर पालिका अध्यक्ष जी की मांग पर प्रत्येक वार्डों में आवश्यकता अनुसार उचित स्थान पर नए बोर खनन करवाने स्वीकृति प्रदान की. थी तथा सांसद जी की स्वीकृति मिलते ही जहां नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगर पालिका की प्रशासनिक टीम ने प्रत्येक वार्डों में जगह का चयन कर बोर खनन का काम प्रारंभ करवा दिया है. तो वहीं नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे इस बोर खनन के काम में जहां पर्याप्त पानी भी मिल रहा है. तो वहीं 13 मार्च को शहर के वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक वार्ड जो की सबसे रिहायसी इलाका है. वहां बोर खनन के दौरान अच्छा पानी मिलने से वार्ड वासियों में भी काफी प्रसन्नता देखी गई तो वहीं नागरिकों ने भी नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष जी एवं सांसद जी का इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है


