*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

रंग लाएगी सांसद जी की पहल- लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े ने करी रेल मंत्री जी से मुलाकात. बाराद्वार रेलवे स्टेशन में नाइट एक्सप्रेस की मांग तो वहीं शक्ति रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद के स्टॉपेज एवं आबू रोड तक ट्रेन को विस्तारित करने की करी मांग. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने दी जानकारी

रंग लाएगी सांसद जी की पहल- लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े ने करी रेल मंत्री जी से मुलाकात. बाराद्वार रेलवे स्टेशन में नाइट एक्सप्रेस की मांग तो वहीं शक्ति रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद के स्टॉपेज एवं आबू रोड तक ट्रेन को विस्तारित करने की करी मांग. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने दी जानकारी kshititech
रेल मंत्री जी को मांग पत्र देते हुए सांसद कमलेश जांगड़े
रंग लाएगी सांसद जी की पहल- लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े ने करी रेल मंत्री जी से मुलाकात. बाराद्वार रेलवे स्टेशन में नाइट एक्सप्रेस की मांग तो वहीं शक्ति रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद के स्टॉपेज एवं आबू रोड तक ट्रेन को विस्तारित करने की करी मांग. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने दी जानकारी kshititech
रेल मंत्री जी से ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर चर्चा करते हुए सांसद मैडम

रंग लाएगी सांसद जी की पहल- लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े ने करी रेल मंत्री जी से मुलाकात. बाराद्वार रेलवे स्टेशन में नाइट एक्सप्रेस की मांग तो वहीं शक्ति रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद के स्टॉपेज एवं आबू रोड तक ट्रेन को विस्तारित करने की करी मांग. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने संसदीय क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों में रेल यात्री सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर जहां सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद जी के सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया बाराद्वार ने बताया कि सांसद जी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर मुलाकात की तथा सांसद जी ने जांजगीर लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत बाराद्वार (BUA) रेल्वे स्टेशन में शालीमार- हावड़ा 18029 हावड़ा-शालीमार 18030 का स्टॉपेज दिलाए जाने संबंधी मांग पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि मेरे लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाला बाराद्वार (BUA) रेल्वे स्टेशन क्षेत्र की बड़ी आबादी की आवागमन की आवश्यकताओं का प्रमुख केन्द्र है। विगत लगभग 35 वर्षों से क्षेत्रवासी शालीमार-हावड़ा / हावड़ा-शालीमार नाईट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग निरंतर करते आ रहे हैं.इस संबंध में पूर्व में अनेक ज्ञापन, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन भी किए गए, जिनमें नगर के कई आम नागरिकों को कानूनी कार्यवाही का सामना भी करना पड़ा। तथापि आज दिनांक तक उक्त मांग पूर्ण नहीं हो सकी है।वर्तमान में मुंबई की ओर जाने हेतु बाराद्वार (BUA) रेल्वे स्टेशन से कोई भी सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे विद्यार्थियों, मजदूरों, व्यापारियों एवं मरीजों को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, नवनिर्मित कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, जिला एवं सत्र न्यायालय एवं जिला हास्पिटल बाराद्वार (BUA) रेल्वे स्टेशन से मात्र 5 किमी. की दूरी पर प्रस्तावित / स्थित है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि आम जनता की दीर्घकालीन मांग एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शालीमार-हावड़ा /हावड़ा-शालीमार ट्रेन का ठहराव बाराद्वार (BUA) रेल्वे स्टेशन में सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभाग एवं रेल मंत्रालय से आवश्यक पहल करने की कृपा करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सकिया प्रयासों से 35 वर्ष पुरानी यह जन-आकांक्षा शीघ्र पूर्ण होगी

शक्ति रेलवे स्टेशन में हावड़ा अहमदाबाद ट्रेन के स्टॉपेज एवं ट्रेन को आबू रोड तक विस्तारित करने की करी सांसद जी ने मांग

जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की तांत्रिक श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12834) को आबू रोड तक विस्तारित करने एवं सक्ती जिले के सक्ती स्टेशन में ठहराव की मांग करते हुए सांसद जी ने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अन्तर्गत हावड़ा से अहमदाबाद तक चलने वाली सुपरफास्ट ऐक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12834 को यात्रियों की सुविधा हेतु आबू रोड जो की प्रजापति ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय है, तक विस्तारित किया जाए। इसके साथ ही यह निवेदन भी है कि उक्त ट्रेन का ठहराव छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले के सक्ती स्टेशन में भी सुनिश्चित किया जाए,सक्ती जिला एक महत्वपूर्ण जिला बनता जा रहा है और यहां से बडी संख्या में ब्रम्हाकुमारीज के सदस्य और जनमानस धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा के साथ क्षेत्र की जनता भी गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों की ओर सामाजिक एवं व्यवसायिक यात्रा करते हैं। वर्तमान में इस रूठ पर सीमित ट्रेने ही उपल्बध है, जिसमें क्षेत्र की जनता को अत्यधिक कठनाईयों का सामना करना पड़ता रहा है।यदि इस ट्रेन का विस्तार आबू रोड तक कर दिया जाए तथा सक्ती स्टेशन पर इसका ठहराव सुनिश्चित कर दिया जाए, इससे न केवल इस क्षेत्र के नागरिको को राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे को भी यात्री संख्या में वृद्धि के कारण राजस्व लाभ होगा।आपसे विन्रम निवेदन है कि कृप्या इस विषय में संबंधित रेलवे मंत्रालय एवं अधिकारीयों के समक्ष यह प्रस्तुत करें और इसे शीघ्र अति शीघ्र स्वीकृति दिलवाने हेतु आवश्यक प्रयास करे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button