वित्त मंत्री चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र- छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने का प्रस्ताव, चौधरी जी ने कहा- सेठ किरोड़ीमल जी के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भूला सकते

वित्त मंत्री चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र- छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने का प्रस्ताव, चौधरी जी ने कहा- सेठ किरोड़ीमल जी के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भूला सकते kshititech
वित्त मंत्री चौधरी साहब ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
वित्त मंत्री चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र- छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने का प्रस्ताव, चौधरी जी ने कहा- सेठ किरोड़ीमल जी के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भूला सकते kshititech

वित्त मंत्री चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र- छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने का प्रस्ताव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को 1 मार्च 2026 को एक पत्र प्रेषित किया है, पत्र में चौधरी जी ने सेठ किरोडीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, रायगढ़ के नामकरण के संबंध में उन्हें अवगत कराते हुए बताया है की छत्तीसगढ़ के विद्याथियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सत्र 2025-26 में आई.आई.टी. की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रारंभ किए जाने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिया गया है, जिसके अंतर्गत जिला रायगढ़ में स्थित किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का उन्नयन करते हुए छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रारंभ किया गया है।किरोडीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण सेठ किरोड़ीमल ट्रस्ट के माध्यम से हुआ है। सेठ किरोडीमल जी ने देश भर में विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय कार्य किये है. रायगढ़ जिले में भी किरोडीमल जी के अमूल्य सामाजिक योगदान के फलस्वरूप हम सबकी भावनाएँ उनसे जुड़ी हुई है। उक्त शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पूर्व से ही सेठ किरोडीमल जी के नाम पर रहा है।अतएव छ.ग. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

चौधरी जी ने कहा किरोड़ीमल जी के योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता

रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से तकनीकी शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र को सार्वजनिक रूप से पोस्ट करते हुए कहा है कि सेठ किरोड़ीमल जी ने रायगढ़ शहर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है जिसे हम कभी नहीं भूल सकते

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading