समाजसेवी गिरधर गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई मारवाड़ी युवा मंच की बैठक, नए सत्र के निर्वाचन की प्रक्रिया में वर्तमान कमेटी को ही यथावत रखने की सदस्यों ने दी स्वीकृति, गिरधर ने कहा- खरसिया की मंच शाखा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती है अपने सेवा कार्यों के लिए



समाजसेवी गिरधर गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई मारवाड़ी युवा मंच की बैठक, नए सत्र के निर्वाचन की प्रक्रिया में वर्तमान कमेटी को ही यथावत रखने की सदस्यों ने दी स्वीकृति, गिरधर ने कहा- खरसिया की मंच शाखा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती है अपने सेवा कार्यों के लिए
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जनहित, जनकल्याण, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाली मारवाड़ी युवा मंच की खरसिया शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के शाखा संविधान के अनुरोध नए सत्र के निर्वाचन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 9 मार्च को खरसिया के श्री राम मंदिर में किया, इस बैठक में मंच के संरक्षक एवं अविभाजित खनिज विकास निगम के पूर्व चैयरमैन गिरधर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, बैठक के दौरान सर्वप्रथम भगवान श्री रामचंद्र जी एवं देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात आगंतुक समस्त पदाधिकारियो का स्वागत किया गया एवं विगत सत्र की सफलताओं और निष्ठापूर्ण सेवा को देखते हुए, आगामी सत्र के लिए सर्वसम्मति से पुनः पुरानी कार्यकारिणी पर भरोसा जताया गया है,जिसमे अध्यक्ष शुभम गर्ग,सचिव शुभम अग्रवाल,कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई
मारवाड़ी युवा मंच खरसिया की इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत से निर्णय लेकर कहा,कि हमें पूर्ण विश्वास है कि विगत वर्ष में काम कर चुकी यह अनुभवी टीम शाखा को सेवा और संगठन के नए शिखर पर ले जाएगी,इसलिए अभी नए समिति गठन की कोई जरूरत महसूस नही हो रही हैं, पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के पद पूर्वानुसार ही रखते हुए यही कमेटी को आगामी सत्र के लिए समाज सेवा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है,वही मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने नगर की जनता के निरंतर सहयोग के लिए सभी का आभार भी ब्यक्त किया! बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक एवं समाजसेवी गिरधर गुप्ता ने कहा कि आज खरसिया शहर में मारवाड़ी युवा मंच ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है, तथा लगातार मंच परिवार द्वारा सेवा के काम किये जा रहे हैं, एवं आज की इस बैठक में सभी पदाधिकारी को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा उम्मीद करता हूं कि खरसिया का यह मंच परिवार सदैव इसी तरह से अपने कार्यों के लिए पहचाना जाए



