छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता नीतू श्रीवास्तव वोमेनिया- 2026 सम्मान से हुई सम्मानित, हेल्थ मिनिस्टर के हाथों मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सामाजिक कार्य करने वाले श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक है नीतू

छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता नीतू श्रीवास्तव वोमेनिया- 2026 सम्मान से हुई सम्मानित, हेल्थ मिनिस्टर के हाथों मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सामाजिक कार्य करने वाले श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक है नीतू kshititech
सामाजिक कार्यकर्ता नीतू श्रीवास्तव स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित होते हुए

छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता नीतू श्रीवास्तव वोमेनिया- 2026 सम्मान से हुई सम्मानित, हेल्थ मिनिस्टर के हाथों मिला सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लावण्या फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “Womania 2026” में जानी-मानी समाजसेवी नीतू श्रीवास्तव को उनके द्वारा निरंतर समाज हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और सक्रियता की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,विधायक श्री पुरंदर मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने नीतू श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर नीतू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल एक कार्य नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का संकल्प है। यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला महासचिव रूपलता साहू भी उनके साथ उपस्थित रहीं।नीतू श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए लावण्या फाउंडेशन रायपुर के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिनका विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग सदैव उनके साथ रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading